Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों ने 2023 में 3,38,000 महिला कर्मचारियों को किया शामिल

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] डाइवर्सिटी, इक्विटी एवं समावेशन (डीईआई) समाधानों में भारत की एक प्रमुख कंपनी, अवतार ग्रुप ने आज भारत में महिलाओं के लिए अवतार एंड सेरामाउंट बेस्ट कम्पनीज फॉर वीमेन इन इंडिया (BCWI) इंडेक्स के आठवें संस्करण की घोषणा की। अवतार ने अवतार एंड सेरामाउंट मोस्ट इनक्लूसिव कंपनीज इंडेक्स (MICI) के पांचवें संस्करण की भी घोषणा की, जो देश का एक अग्रणी समावेशन सूचकांक है जो उन कंपनियों को मान्यता देता है जिनके समावेशन में डाइवर्सिटी के समस्त आयाम को शामिल करने का आशय है।
       BCWI-MICI अध्ययन का आठवां संस्करण फरवरी 2023 में शुरू हुआ और अध्ययन में विभिन्न उद्योग क्षेत्रों की 354 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 300 से अधिक डीईआई मेट्रिक्स का मूल्यांकन किया गया था। 2023 का व्यापक BCWI-MICI अध्ययन जेंडर डाइवर्सिटी के अनुसरण में 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालता है। अध्ययन से पता चला है कि 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों ने 2023 में 3.38 लाख महिला कर्मचारियों और 5.59 लाख पुरुष कर्मचारियों को नियुक्त किया है। नियुक्त किए गए समस्त कर्मचारियों में से 37.7% महिलाएं हैं, जो लिंग संतुलन के प्रति कंपनियों के मजबूत आशय को दर्शाता है। हालाँकि, अध्ययन में नई नियुक्तियों के लिंग अनुपात के मामले में 1 प्रतिशत की गिरावट भी देखी गई है, जो 2022 में 38.6% थी। आईटी क्षेत्र में 3.46 लाख पुरुषों की संख्या के मुकाबले लगभग 2.02 लाख महिलाओं को शामिल किया गया है, कंसल्टिंग क्षेत्र में वर्ष 2023 में 1.3 लाख पुरुषों की तुलना में लगभग 94,000 महिलाएं को नियुक्त किया गया है।

संबंधित पोस्ट

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने मुंब्रा के नेताओं का आमंत्रण किया स्वीकार 

Aman Samachar

ग्रामपंचायत कर्मियों की प्रलंबित मांगों को लेकर ग्राम पंचायत कर्मियों का विधानभवन पर आक्रोश मोर्चा

Aman Samachar

मेडिका के यूरोलॉजी विशेषज्ञ सौम्य प्रोस्टेट हाइपरट्रॉफी (बीपीएच) के बारे में मिथकों और तथ्यों पर किया व्याख्यान

Aman Samachar

अखिल भारतीय सोशल फोरम आन ह्युमन राईट की महाराष्ट्र इकाई गठित कर पदाधिकारी नियुक्त

Aman Samachar

ईबिक्सकैश ग्लोबल सर्विसेज़ ने वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में प्राप्त किए सात नए कॉन्ट्रैक्ट्स

Aman Samachar

12वां एचजीएच इंडिया का आयोजन मुंबई में 

Aman Samachar
error: Content is protected !!