Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

धार्मिक स्थल खोलने की मांग को लेकर मनसे ने किया वृजेश्वरी मंदिर के सामने घंटानाद आन्दोलन 

भिवंडी [ युनिस खान ]  राज्य सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए ब्रेक द चेन अंर्तगत सभी दुकानें व उद्योग धंधे को शुरू करने की अनुमति दी है। जबकि अभी तक धार्मिक स्थलों को शुरू करने की अनुमति नहीं है। जिसे लेकर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के गणेशपुरी अंबाडी जिला परिषद गट के पदाधिकारी विकास जाधव के नेतृत्व में अंबाडी स्थित ऐतिहासिक वज्रेश्वरी मंदिर के बाहर घंटानाद कर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया।
            धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति देने की मांग को लेकर भाजपा समेत अनेक संगठनों से सरकार से न सिर्फ मांग की है बल्कि पूरे राज्य में आन्दोलन भी किया है। धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति की मांग को लेकर मनसे ने आन्दोलन किया। इस अवसर पर मनसे प्रदेश उपाध्यक्ष डी.के. म्हात्रे, जिला अध्यक्ष शैलेश बिडवी, पदाधिकारी मदन पाटिल, शिवनाथ भगत ,मनोज गुलवी, संतोष सालवी,संजय पाटिल, भरत पाटिल,परेश चौधरी समेत  भारी संख्या में मनसे कार्यकर्ता उपस्थित थे। मनसे कार्यकर्ताओं ने माॅ वज्रेश्वरी देवी का आरती कर इस आंदोलन की शुरुआत की। आंदोलन के समय मंदिर परिसर के आसपास गणेशपुरी पुलिस ने भारी बंदोबस्त किया गया था।

संबंधित पोस्ट

शहर में स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर किया जनजागरण 

Aman Samachar

शिल-मुंब्रा-कलवा क्षेत्र में अनाधिकृत इमारतों को नहीं मिलेगा नया बिजली कनेक्शन

Aman Samachar

एगॉन लाइफ इंश्योरेंस ने सेल्फ-एम्प्लायड ग्राहकों के लिए लांच किया आई-टर्म प्राइम

Aman Samachar

 राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के आयोजन को सफल बनाने का प्रयास तेज 

Aman Samachar

भिवंडी में जुआ मटका खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार 

Aman Samachar

मुंबई में घरों की बिक्री में अप्रैल-जून तिमाही में 8 प्रतिशत की गिरावट: प्रॉपटाइगर डॉटकॉम

Aman Samachar
error: Content is protected !!