Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

तस्करी के लिए गोवा व दादरा नगर हवेली से लायी जा रही 56 लाख रूपये की विदेशी शराब जब्त 

ठाणे [ युनिस खान ] तस्करी के लिए गोवा व दादरा नगर हवेली में निर्मित विदेशी शराब महाराष्ट्र में लाया जा रहा था।  राज्य उत्पाद शुल्क के कोकण विभागीय उड़न दस्ते ने मनोर जव्हार मार्ग पर दापचेरी नाका पर 56 लाख 67 हजार 7 सौ रूपये की शराब जब्त कर लिया है।

             राज्य उत्पाद शुल्क के निरीक्षक ए डी काम्बले ने बताया कि गोवा व दादरा नगर हवेली में निर्मित विदेशी शराब महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है। उक्त शराब राज्य में तस्करी के लिए लाने की सूचना मिलने पर उत्पाद शुल्क के अधिकारीयों ने पालघर जिले में मनोर जव्हार मार्ग पर दापचेरी नाका पर जाल बिछाकर पकड़ लिया है। उत्पाद शुल्क के अधिकारीयों ने अशोक लेलेंड कंपनी के एम एच 18 / ए ए 7104 टेम्पो को रोककर तलाशी लिया।  टेम्पो रोकते ही चालाक अँधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।  टेम्पो में गोवा निर्मित व गोवा में विक्री करने वाले मैकडोवेल विस्की के 450 बाक्स , रायल स्टेग के 100 बाक्स समेत टेम्पो को कब्जे में ले लिया। 44 लाख 16 हजार रूपये की शराब व 12 लाख रूपये का टेम्पो उत्पाद शुल्क के अधिकारीयों ने जब्त कर लिया है। एक अन्य मामले में दादरा नगर हवेली में बनी 51 हजार 700 रूपये की शराब जब्त किया है।

संबंधित पोस्ट

यातायात नियमों का उलंघन करने वालों से यातायात पुलिस ने तीन दिन में वसूले 11 लाख रूपये दंड

Aman Samachar

व्हाट्सएप पर निःशुल्क क्रेडिट स्कोर उपलब्ध कराने वाला एक्सपीरियन भारत का पहला क्रेडिट ब्यूरो बना 

Aman Samachar

राबोडी में दिन दहाड़े मनसे पदाधिकारी को गोली मारकर हत्या , दो संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

Aman Samachar

ईबिक्सकैश को मिला पश्चिम बंगाल और कोलकाता शहर के बस टिकट व्यवस्था का कॉन्ट्रैक्ट

Aman Samachar

देबदत्त चाँद ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार किया ग्रहण

Aman Samachar

गणपति दर्शन कर लौट रहे माॅ बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

Aman Samachar
error: Content is protected !!