Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डेनिस डिसूजा की स्मृति में कोरोना का नि:शुल्क टीकाकरण

ठाणे [ युनिस खान ] सेंट लॉरेंस एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने डेनिस डिसूजा स्मृति दिवस के अवसर पर नि:शुल्क टीकाकरण शिबिर का आयोजन किया।  राकांपा नेता और गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने उद्घाटन किया है।  आव्हाड ने नगर अध्यक्ष आनंद परांजपे की मौजूदगी में किया.

          टीकाकरण का आयोजन सेंट लॉरेंस एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फोर्टिस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के सहयोग से किया गया। जिसका आयोजन सिल्वेस्टर डिसूजा ने किया था।  इस शिबिर में डिसूजावाडी, रतनबाई कंपाउंड, शिवाजी नगर आदि इलाके के सैकड़ों नागरिकों का टीकाकरण किया गया।  इस शिबिर के लिए सेंट लॉरेंस हाई स्कूल में पूरी चिकित्सा व्यवस्था का प्रबंध किया गया था।
शिबिर राकांपा शहर जिला अध्यक्ष व पूर्व सांसद आनंद परांजपे , मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण, नगर सेवक दीपक वेतकर, राम रेपले, पूर्व नगर सेवक प्रवीण भानुशाली, मनोज शिंदे, राकांपा महिला अध्यक्ष सुजाता घग, राकांपा महासचिव रवींद्र पलव, सामाजिक न्याय विभाग ठाणे शहर के अध्यक्ष कैलास हवले, संदीप जाधव, विशाल कामकर, मंगेश वालुंज, अभिजीत पांचाल आदि ने उपस्थित रहकर  डेनिस डिसूजा को याद किया।

संबंधित पोस्ट

मैजिकब्रिक्स प्रॉपइंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार संपत्ति के मूल्यों में बढ़ोतरी देखने को मिली

Aman Samachar

महाविकास आघाडी के महाराष्ट्र बंद का ठाणे शहर व जिले में मिला जुला असर 

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की स्मृति में विशेष चिकित्सा भवन व अनुसंसाधन केंद्र बनेगा – ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

साई इंटरनेश्नल द्वारा वर्चुअल मंच पर आयोजित अदृष्टपूर्व ई-अनवाइंड 

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2021 के लिए ऑपरेशनल अपडेट की घोषणा की

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया ने ट्रायकॉग और सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के साथ मिलकर एआई की मदद से हाइपरटेंशन एवं ईसीजी की देश में पहली बार परीक्षण की शुरुआत की

Aman Samachar
error: Content is protected !!