Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गोदम में लगी भीषण आग में 3 गोदाम जलकर खाक

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी तालुका स्थित दापोडा ग्रामपंचायत हद्दी में इंडियन कॉर्पोरेशन गोदाम संकुल में कलर, कागज,केमिकल रखे अबाक्स मीडिया सलूशन,कैरियर व एसएनएस ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड नामक गोदाम में बुधवार रात्री 9 बजे करीब अचानक भीषण आग लग गई. भीषण आग की चपेट में आकर आसपास स्थित 2 अन्य गोदामों को मिलाकर कुल 3 गोदाम जलकर राख हो गए.
           मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के उपरांत आग बुझाने में कामयाबी हासिल करें आग बुझने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली. मिली जानकारी के अनुसार दपोड़ा स्थित इंडियन कारपोरेशन संकुल स्थित अबाक्स मीडिया सलूशन, कैरियर व एसएनएस ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड नामक गोदाम में बुधवार रात्री 9 बजे करीब अचानक भीषण आग लग गई. भीषण आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा हुआ कलर, केमिकल, कागज आदि सामग्री जलकर राख हो गई और आग फैलते-फैलते नजदीक स्थित अन्य 2 गोदामों में लग गई जिससे कुल 3 गोदाम जलकर राख हो गए. सूचना के उपरांत मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 3 घण्टे में आग को बुझाने में सफलता हासिल की है. 3 गोदाम में लगी आग की चपेट में आकर भारी नुकसान होना बताया जाता है.

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मनपा में भाजपा गटनेता हनुमान चौधरी को पितृशोक 

Aman Samachar

गिरफ़्तारी के लिए पुलिस आने से चौथी मंजिल से गिरे आरोपी की मृत्यु

Aman Samachar

गंगा दशहरा पर बाबू रामप्रकाश यादव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शरबत वितरण 

Aman Samachar

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभियान के तहत देश के शीर्ष 10 शहरों में स्थान प्राप्त करने का प्रयास 

Aman Samachar

भाजपा प्रदेश जैन प्रकोष्ठ के सह प्रमुख पद पर राकेश ओसवाल की नियुक्ति

Aman Samachar

कांच में काली फिल्म लगे 400 वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!