Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राहुल सिंह राजपूत भोजपुरी फ़िल्म सती नागिन धर्मपत्नी की शूटिंग करेंगे बहुत जल्द

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] माँ दुर्गा फ़िल्म प्रोडक्शन व ड्रीम बॉयज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रहीं भोजपुरी फ़िल्म सती नागिन धर्मपत्नी बतौर मुख्य नायक राहुल सिंह राजपूत बहुत जल्द करने जा रहें हैं। जिसकी शूटिंग अगलें माह के अंत तक शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि फ़िल्म को लेकर उन्हें अनुबंधित किया जा चुका हैं। जिसके निर्माता सुजीत सुमन व निर्देशक सूरज राजपूत हैं।
             आपको बता दें कि राहुल सिंह राजपूत केहू दीवाना बा नईहर में,पाँचों पांडव,देवा बनल डॉन,लागल पिरितिया के डोर आदि फिल्मों में अभिनय कर चुकें हैं। फ़िल्म की शूटिंग झारखंड बिहार और मुम्बई के लॉकेशन में किये जानें की संभावना हैं।
जैसा कि राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि फ़िल्म की कहानी जबरदस्त व भरपूर मनोरंजक हैं। नाग नागिन पर कई भोजपुरी फिल्में बनीं हैं। लेकिन,इस फ़िल्म की कहानी बहुत हटके हैं। फ़िल्म के लेखक सुदर्शन साथी,संगीतकार अमन श्लोक,कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह हैं। जबकि,प्रमुख कलाकारों में तनु श्री,बालेश्वर सिंह,के के गोस्वामी,संजय वर्मा व अन्य अभिनय करेंगे। वहीं कई कलाकारों का चयन जारी हैं।

संबंधित पोस्ट

भगवन परशुराम सेना का नवरात्रोत्सव , गरबा व डांडिया बना आकर्षण का केंद्र 

Aman Samachar

डंपिंग ग्राउंड की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए किराए पर दिवा से बाहर भूखंड की तलाश 

Aman Samachar

प्रकृति की गोद से स्वादिष्ट जंगली सब्जियों का उत्सव ठाणे में 

Aman Samachar

जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए पोषण महा अभियान 1 से 30 सितंबर तक चलेगा – पुष्पा पाटील

Aman Samachar

एंटीजन जांच के बगैर प्रवेश देने वाले दो माल्स से मनपा ने वसूले एक लाख रुपये दंड 

Aman Samachar

कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए भाजपा नेता राज्य सरकार व किसान नेता राजू शेट्टी पर बरसे

Aman Samachar
error: Content is protected !!