Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बांद्रा के 48 परिवारों का जल्द ही होगा पुनर्वास 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ओम साईं एसआरए हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड, जो 11 साल से अधिक समय अधर में पड़ी है। बांद्रा पूर्व के इन 48 परिवारों के पुनर्वास का रास्ता साफ हो गया है। पूर्व डेवलपर की नियुक्ति रद्द कर जसानी रियल्टी के संस्थापक उदय जसानी को नया डेवलपर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आम सभा की बैठक में बताया कि जल्द ही एसआरए प्राधिकरण से एलओआई के लिये मांग की जाएगी।
             जानकारी के अनुसार, बांद्रा में ओम साईं एसआरए हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड 2011 से अपने पुनर्वास के लिए प्रयास कर रही है। संगठन के कुछ सदस्यों ने डेवलपर के साथ हाथ मिलाया था और वित्तीय लाभ के लिए ब्लू कैसल नामक एक डेवलपर को काम दिया गया था। हालांकि, ब्लू कैसल नामक डेवलपर को एसआरए प्राधिकरण के नियमों और शर्तों का पालन किए बिना नियुक्त किया गया था। कुछ ही दिनों में डेवलपर को झुग्गीवासियों के साथ धोखाधड़ी का पता चल गया। संगठन ने आम बैठक में एक नए डेवलपर, जसानी रियल्टी की नियुक्ति की भी घोषणा की, जिसमें आर्किटेक्ट सुनील अंब्रे एंड एसोसिएट्स, अध्यक्ष हरिलाल गुप्ता, जॉय पॉल सचिव, प्रभुदयाल तंवर को कोषाध्यक्ष, विवेक राणे और योगेश पाटिल को लिगल एडवायजर के रूप में नियुक्त किया गया। एसआरए प्राधिकरण ने नए एलओआई प्राप्त करने का रास्ता साफ कर दिया है और जल्द ही इन निवासियों के पुनर्विकास का मार्ग सुकर होगा।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिले के तीनों लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल से उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया शुरू – अशोक शिनगारे 

Aman Samachar

शिल्पी राज का वीडियो गाना गरम जिलेबी वॉच टाइम एंटरटेनमेंट पर रिलीज

Aman Samachar

प्रभारी सहायक आयुक्त की सांठगांठ से शुरू अनधिकृत इमारत का निर्माण

Aman Samachar

दो दिवसीय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में तीन मुख्य पुरस्कार देने की घोषणा 

Aman Samachar

पहली बार उदय सिंघानिया और परी सिंह हिन्दी फिल्म प्रेम तंत्र में दिखेंगे एक साथ

Aman Samachar

‘विरासत आर्ट्स एंड हेरिटेज फेस्टिवल’ का दून वैली में होगा 15 दिन के सांस्‍कृतिक महोत्‍सव 

Aman Samachar
error: Content is protected !!