Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी उड्डाणपुल पर हुए खड्डे वाहनों के लिए बने प्राणघातक

भिवंडी [ एम हुसेन ]  भिवंडी मनपा क्षेत्र अंतर्गत स्व राजीव गांधी उड्डाणपुल नादुरुस्त पुल पर हुए खड्डे अभी तक पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुए है। पूर्व 2006 में शुरू होने वाला यह उड्डाणपुल शुरू से ही कमजोर है जिसकारण पूर्व तीन वर्षों से भारी वाहनों के लिए यह  उड्डाणपूल बंद कर दिया गया है ।इसके बाद 7 करोड रुपये दुरूस्ती के नाम पर खर्च किया गया है परंतु आज भी उड्डाणपुल पूरी क्षमता के साथ शुरू नहीं किया गया है। उक्त उड्डाणपुल पर प्रारंभिक रूप से पडा हुुआ खड्डा जो वाहनों के लिए प्राणघातक बना हुआ है । वहां पडे हुए खड्डे पर चारचाकी हलके वाहन का ही आवागमन है परंंतु यहा वाहन चलाना बडा कठिन बना हुआ है। इसी प्रकार गत तीन से चार दिन में होने वाली बरसात के कारण उक्त रास्ते पर पडे खड्डे प्राणघातक बने हुए हैं। ऐसी परिस्थिति में उड्डाणपुल की ओर व यहां से प्रवास करने वाले वाहनचालकों की ओर  भिवंडी मनपा प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से दुर्लक्ष किया जा रहा है केवल वहां तात्पुरती मात्र नाम करने के लिए यह प्रयत्न कर रहे हैं   जिसकारण वाहनचालकों द्वारा नाराजगी व्यक्त की जा रही हैैै ।

संबंधित पोस्ट

शिक्षिका सुनीता मिश्रा बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित,

Aman Samachar

गीता जयंती समारोह में बच्चों का उत्साहपूर्वक श्लोकोंच्चारण व वेद और उपनिषदों से कथाएं पुस्तक का अनावरण

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू की बॉब 360 –  एक अल्पकालिक जमा योजना

Aman Samachar

भिवंडी में सड़क बहाने से वाहन चालक व नागरिक परेशान

Aman Samachar

पीएनबी ने पर्यावरण की बेहतरी के लिए शुरु किया प्रोजेक्ट पीएनबी पलाश

Aman Samachar

शिरोले ग्राम पंचायत की उपसरपंच पद पर चित्रा मते निर्विरोध निर्वाचित

Aman Samachar
error: Content is protected !!