Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

खाड़ी किनारे डेब्रिज डालकर झोपड़पट्टी बनाने का कांग्रेस ने किया विरोध 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के सीवेज के पानी को बिना शुद्धिकरण के सीधे नाले में बहने के लिए छोड़ा जाता है। अब सीआरजेड के नियमों का उल्लंघन डेब्रिज डालकर झोपड़ा बनाने का प्रयास शुरू किया गया है। जिसका स्थानीय लोगों और महिला मछुआरों द्वारा  विरोध किया जा रहा है। खाड़ी क्षेत्र में एक नई झोपड़पट्टी बनने की संभावना है। कांग्रेस इंटक के अध्यक्ष सचिन शिंदे ने कहा है कि यदि इसे रोका नहीं गया तो स्थानीय लोगों के साथ हम आन्दोलन करेंगे।
दादोजी कोंडदेव स्टेडियम के सामने खारटन रोड से कलवा खाड़ी तक सड़क किनारे लगभग 20 फीट गहरी जगह है। मैरीटाइम बोर्ड की अनुमति और पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र के बगैर स्थानीय प्रतिनिधि और प्रशासन नाले के किनारे तट पर मलबे से दीवार बनाने में सहयोग कर रहा है।  उस पर मछली बाजार बनाने की बात कही जा रही है जिसका स्थानीय नागरिक विरोध कर रहे हैं।  सचिन शिंदे ने चेतावनी दी है कि इसे हटाया नहीं गया तो स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर जोरदार आंदोलन किया जायेगा। शहर में राजनीति से जुड़े कुछ लोग खाड़ी , नालों , फुटपाथ और खाली स्थानों में झोपड़े व दूकान बनवाते हैं और बाद में उनका पुनर्वास करके अपन निजी स्वार्थ सिद्ध करते है . इस प्रकार अपना वोटबैंक भी तैयार करने का काम करते हैं .पुनर्वास के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है .

संबंधित पोस्ट

ठाकरे परिवार के प्रति सदैव निष्ठावान रहा है तरे परिवार – सांसद अरविंद सावंत 

Aman Samachar

फ्लिपकार्ट और कारदेखो ने ग्राहकों के लिए एक व्यापक ऑटो अनुभव प्रदान करने के लिए पार्टनरशिप की  

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से तिरंगा रैली के जरिए पर्यावरण के प्रति किया जनजागरण 

Aman Samachar

महिला अत्याचार के खिलाफ मूक मोर्चा निकालकर भाजपा ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Aman Samachar

भोंगे हटाने से देश की महगाई व बेरोजगारी कम करना संभव नहीं – डा जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

एजिस फेडरल भारत की पहली जीवन बीमा कंपनी की 74% हिस्सेदारी विदेशी शेयरधारकों के पास

Aman Samachar
error: Content is protected !!