Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक का रिटेल लोन में विशेष दीवाली आफर

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ग्राहक सेवा की ओर मजबूती से कदम बढ़ाते हुए  पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने इस त्यौहारी सीजन ने अपने रिटेल लोन पर आकर्षक डील और आफरों की विस्तृत रेंज पेश की है।आगामी 8 नवंबर से प्रभावी इस आफर के तहत बैंक अब तक के सबसे कम दरों में से एक 6.65 फीसदी पर कार लोन उपलब्ध करा रहा है जबकि गृह ऋण की शुरुआती ब्याज दरों को और भी कम करते हुए अब 6.50 फीसदी कर दिया है, जिससे बैंकिंग सेवाएं पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक हो गयी हैं।

              सरकार के इलेक्ट्रिक व हरित वाहनों को अपनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए पीएनबी ने ई-वाहनों व सीएनजी चालित वाहनों पर ब्याज दरों को घटाकर 6.65 फीसदी कर दिया जबकि अन्य कारों के लिए शुरुआती ब्याज दर 6.75 फीसदी है।वर्तमान में चल रहे त्यौहारी सीजन में ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए वैयक्तिक ऋणों पर ब्याज दरों को 5 आधार अंक (बीपीएस) तक घटाते हुए 8.90 फीसदी किया गया है। इसके अतिरिक्त वैयक्तिक ऋण की सीमा को संशोधित करते हुए 72 महीनों के पुर्नभुगतान की अवधि के साथ 20 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके आगे ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग चैनलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए पीएनबी ने गृह ऋण पर 5 बीपीएस व कार लोन पर 10 बीपीएस की अतिरिक्त रियायत दी है। इंटरनेट बैंकिंग, पीएनबी वन मोबाइल एप जैसे विभिन्न डिजिटल बैंकिंग चैनलों का उपयोग करने वाले ग्राहक इस लाभ को लेते हुए अपने आनलाइन बैंकिंग के अनुभव में इजाफा कर सकते हैं।इस दीवाली पर पीएनबी गृह ऋण, वाहन, वैयक्तिक, गोल्ड व प्रापर्टी लोन  सर्विस चार्ज और प्रोसेसिंग फीस को पूरी तरह से माफ करने का आफर दे रहा है। ब्याज दरों में कटौती व जीरो प्रोससिंग फीस के साथ इस त्योहारी सीजन में पीएनबी  बहुत ही प्रतिस्पर्धी दरों पर कई रिटेल लोन उत्पादों के तहत अपने ग्राहकों को फंड उपलब्ध करा रहा है।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़िया पलायन मजदूर का दर्द और अटूट प्रेम कहानी को दर्शाती फिल्म रोमियो राजा का टीजर हुआ रिलीज

Aman Samachar

लोकसेवा आयोग की परीक्षा में देशमुख प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के दो प्रतियोगियों का चयन 

Aman Samachar

झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना के घर पांच वर्ष बाद बेचने अधिकारडा – जितेन्द्र आव्हाड  

Aman Samachar

नाका मजदूरों को शेड , पानी व सुरक्षा देने की असंगठित मजदूर यूनियन ने मनपा से की मांग

Aman Samachar

राहुल सिंह अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू को मिला यूए सर्टिफिकेट,ट्रैलर बहुत जल्द होगी रिलीज।

Aman Samachar

संस्कृति युवा फाउंडेशन का दही हांडी में 10 थर लगाने वाले गोविंदा  पथक को 11 लाख रुपए का पुरस्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!