Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर में कानून व सुव्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी –  योगेश चव्हाण

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर के नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने व कानून व्यवस्था के साथ अमन-शांति को कायम रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने अपील की है। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा है कि कानून व्यवस्था को भंग करने वाले लोगों की खैर नहीं है, उनके विरुद्ध पुलिस सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

          त्रिपुरा की घटनाओं के बाद महाराष्ट्र के अमरावती, नांदेड और मालेगाव में हुए हिंसक घटनाओं के संदर्भ में भिवंडी पुलिस द्वारा आयोजित शांतता कमेटी सदस्य व मस्जिद के ट्रस्टीयों की बैठक बुलाई गई। बैठक में भिवंडी पुलिस उपायुक्त चव्हाण ने शहर के नागरिकों से  अफवाहों पर विश्वास न करने और कानून व्यवस्था के साथ अमन-शांति को कायम रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। पुलिस उपायुक्त चव्हाण ने कहा कि भिवंडी शहर अब देश-विदेश में भी भाईचारे व अमन शांति के पैगाम देने वाले शहर के नाम से जाना जाता है। भिवंडी के नागरिकों ने हर कठिन समय में पुलिस का साथ देकर शहर की अमन शांति व कानून व्यवस्था को कायम रखा है और आगे भी इसी तरह कायम रखेंगे। पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहते हुए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। यदि किसी ने किसी तरह की गड़बड़ करने की कोशिश की तो वह किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय का हो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । इस बैठक में भिवंडी पूर्व विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले, पश्चिम विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त सुनील वडके सहित सभी छह पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और बड़ी संख्या में भिवंडी पुलिस शांतता समिति के सदस्य व कई मस्जिद के ट्रस्टी शामिल थे।
           इस बैठक में अपने विचार रखते हुए शांतता समिति के सदस्यों ने कहा कि किसी राज्य या अन्य शहरों में हुई घटनाओं की पुनरावृति भिवंडी में नहीं होने दी जाएगी। भिवंडी शहर राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा कानून व्यवस्था को मानने वाला शहर है। यहां सभी जाति-धर्म के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। भिवंडी शहरवासी पुरानी घटनाओं भूल चुके है। अब भिवंडी शहर के तमाम जाति-धर्म के लोगों ने एक साथ अमन शांति के साथ रहना और जीना सीख लिया है। सभी वक्ताओं ने पुलिस को विश्वास दिलाया कि अन्य शहरों में भले कुछ भी हो, लेकिन भिवंडी में हर हाल पर अमन-शांति कायम रखी जाएगी।

संबंधित पोस्ट

 लेडीज बार पर पुलिस की छापामार कार्रवाई में 7 गिरफ्तार

Aman Samachar

कोरोना से मरने वाले चार पत्रकारों को आर्थिक सहायता देने की नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे से पत्रकार संघ ने की मांग

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया ने भारतीय बाज़ार में पूरे किए 10 साल

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने अक्टूबर 2023 में 9,400 इकाइयों की घरेलू बिक्री दर्ज की

Aman Samachar

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने गारंटीड रिटर्न के साथ लांच किया प्रामेरिका लाइफ रॉकसालिड फ्यूचर

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज ने अपने ‘ग्रीन विजन’ के तहत साल 2025 तक 5 करोड़ पौधे लगाने का लिया संकल्प 

Aman Samachar
error: Content is protected !!