Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

धनतेरस और दीपावली के दौरान रेनो ने 3000 से अधिक कारों की डिलीवरी 

 मुंबई [अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में अपने ऑपरेशन के 10वें वर्ष में, रेनो ने आज धनतेरस और दिवाली के दौरान 3000 से अधिक कारों की डिलीवरी की घोषणा की। रेनो की सशक्त प्रॉडक्ट-ऑफेंसिव स्ट्रेटजी की बदौलत कंपनी भारत में चुनौतीपूर्ण मैक्रो-इकोनॉमिक एनवॉयरमेंट के बावजूद प्रगति की राह पर है।

डिलीवरी लाइन-अप में अपने सेगमेंट में फ्यूल एफिशिएंसी में बेस्ट होने का दावा करने वाली कंपनी की लेटेस्ट पेशकश रेनो काइगर, हाल ही में ग्लोबल एनसीएपी 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग से सम्मानित रेनो ट्राइबर के साथ ही आकर्षक, इनोवेटिव और किफायती गेम-चेंजर रेनो क्विड शामिल है।            रेनो इंडिया ऑपरेशंस के कंट्री सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, वेंकटराम ममिलापल्ले ने कहा, “त्योहारों के मौसम की शुरुआत के साथ हमें पॉजिटिव कस्टमर सेंटीमेंट्स देखने को मिल रहा है। हमारे प्रॉडक्ट्स, खासकर एएमटी और सीवीटी वैरिएंट्स, जो सभी सेगमेंट्स में लोकप्रिय च्वाइस बन रहे हैं, को जबर्दस्त रेस्पॉन्स मिलते देखना बहुत मोटिवेंटिंग है। मेट्रो शहरों के साथ, ग्रामीण बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए, रेनो के पास एक मजबूत रणनीति भी है, जो महत्वपूर्ण ग्रोथ पोटेंशियल प्रदान करता है। साल के बाकी अवधि के दौरान भी हम ऐसा ही मोमेंटम जारी रहने की उम्मीद करते हैं और रेनो परिवार में और अधिक ग्राहकों को जोड़ने की इच्छा रखते हैं।”

           रेनो काइगर भारत में रेनो द्वारा लॉन्च किए गए क्रांतिकारी उत्पादों की कतार में शामिल नवीनतम कार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उतारने से पहले भारत के लिए खास तौर पर डिजाइन और विकसित की गई एक बिलकुल नई कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनो काइगर ने खुद को एक स्तब्धकारी, स्मार्ट और स्पोर्टी बी-एसयूवी के रूप में स्थापित कर लिया है। वर्ल्ड-क्लास टर्बोचार्ज्ड 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित काइगर न केवल बढ़ा हुआ पर्फॉर्मेंस और एक स्पोर्टी ड्राइव उपलब्ध कराती है, बल्कि 20.5 किमी/लीटर वाले सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ ईंधन दक्षता प्रदान करने का दावा भी करती है।

 

संबंधित पोस्ट

सराफा व्यवसायी भरत जैन की हत्या मामले मुख्य सूत्रधार की गिरफ़्तारी की भाजपा ने की मांग 

Aman Samachar

आंध्रप्रदेश में विज्ञान-तकनीकी केंद्र की स्थापना के लिए, गीतम को डीएसटी से मिला 3.65 करोड़ रुपये का अनुदान

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 6 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का शुभारंभ कर देश को गहन वित्तीय समावेशन से जोड़ा

Aman Samachar

दशक बाद सुशील कुमार की वापसी, वेब फ़िल्म में आयेंगे नजर

Aman Samachar

पाकिस्तान से मछुआरों की रिहाई के लिए केंद्र व राज्य सरकारें विशेष प्रयास करें-  विनोद निकोले

Aman Samachar

ठाणे व कल्याण के बीच पांचवीं व छठीं रेल लाईन पर फरवरी से दौड़ेगी ट्रेनें – सांसद डा श्रीकांत शिंदे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!