Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महावितरण कर्मचारियों को फ्रंट लाईन वर्कर्स घोषित करने की मांगको लेकर आन्दोलन का संकेत

ठाणे [ युनिस खान ] महावितरण कर्मचारियों को फ्रंट लाईन वर्कर घोषित कर 50 लाख रूपये अनुदान देने जैसी विविध मांगों को लेकर कांग्रेस ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है। ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण  ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि 80 कर्मचारियों के लिए जरुरत पड़ने पर आन्दोलन करेंगे।

                  महावितरण के विविध विद्युत् कर्मचारी , अभियंता व अधिकारी संगठन की कृति समिति की ओर से कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।  जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड चव्हाण ने कहा कि डाक्टर , नर्स , पुलिस आदि के साथ महावितरण के कर्मचारी भी कोरोना की पहली लाट आने के समय से काम कर रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक महावितरण कर्मचारियों को फ्रंट लाईन वर्कर में शामिल नहीं किया गया है।  इसके लिए महावितरण की विविध संगठनों की ओर से मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि महावितरण के कर्मचारियों के न्याय व अधिकारी कीलड़ाई के लिए सड़क पर उतारकर कांग्रेस ने आन्दोलन की तैयारी कर  लिया है। एड  चव्हाण ने कहा कि विद्युत् कर्मचारियों , अभियंता , अधिकारी के साथ   ठेका कर्मचारियों को भी फ्रंट लाईन वर्कर का दर्जा दिया जाय औए उनके परिवार के सदस्यों को तत्काल टीकाकरण किया जाए। कोरोना से मरने वाले विद्युत् कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रूपये का अनुदान दिया जाए। विद्युत् विभाग की तीनों कंपनियों के लिए एम डी इंडिया पुरानी टीपीए कंपनी की पुनः नियुक्ति की जाय।  कोरोना काल में महावितरण कर्मचारियों पर बिल   वसूली के   लिए दबाव न डाला जाए। इस तरह की अनेक मांगे उठाई गई।  पत्रकार सम्मेलन में  जिला इंटक अध्यक्ष सचिन शिंदे , महाराष्ट्र राज्य वीज कामगार कांग्रेस इंटक के कार्याध्यक्ष डा संदीप वंजारी ,महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रीसिटी वर्कर्स फेडरेशन ,आयटक के संयुक्त सचिव लिलेश्वर बनसोडे , महाराष्ट्र वीज कामगार महासंघ , बीएमएस  भांडुप परिमंडल अध्यक्ष रमेश नाईक , राहुल काम्बले ,शंकर कोंडिलकर , कांग्रेस प्रवक्ता रमेश इन्दिसे समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

पुलिस कालोनी की घटिया दर्जे की मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग 

Aman Samachar

एसजेवीएन ने 66 मेगावाट की धौलासिद्ध परियोजना के अनुबंध समझौते पर किए हस्ताक्षर 

Aman Samachar

80वां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शपथ, तंबाकू-मुक्त, मिट्टी और पानी बचाने की शपथ

Aman Samachar

राशन कार्ड पर मिलने वाली दाल कार्डधारकों को दिलाने व काला बाजारी रोकने के लिए कार्रवाई की मांग

Aman Samachar

उत्तर भारतीय समाज का तीज कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न 

Aman Samachar

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र के लोग पत्र लिख रहे हैं प्रचार नहीं काम बोलता है 

Aman Samachar
error: Content is protected !!