Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

क्षय एवं कुष्ठ रोग के मरीजों की जानकारी देकर करें सहयोग- डा बुशरा सैयद 

भिवंडी [ युनिस खान ] आरोग्य संचालक व सह संचालक (क्षय व कुष्ठ रोग) पुणे के निर्देश पर सोमवार 15 नवंबर से 25 नवंबर तक सक्रिय क्षय रोग मरीज खोज अभियान शुरू किया गया है। क्षय रोग विभाग मनपा प्रभारी डा बुशरा सैय्यद ने पावरलूम नगरी भिवंडी से क्षय व कुष्ठ रोग के निर्मूलन के लिए शहर के जागरूक नागरिकों से घर-घर जानकारी के लिए आने वाले स्वयं सेवक व स्वयं सेविकाओं को परिवार की समग्र जानकारी देकर सहयोग की अपील की है।
            गौरतलब है कि महाराष्ट्र शासन के आरोग्य संचालक व सह संचालक (क्षय व कुष्ठ रोग) पुणे के निर्देश पर सोमवार 15 नवंबर से 25 नवंबर10 दिनों तक भिवंडी मनपा अंतर्गत समस्त रहिवासी एवं पावरलूम क्षेत्रों में क्षय व कुष्ठ रोग मरीजों की पहचान कर मुफ्त उपचार के लिए सक्रिय सहयोग मरीज खोज अभियान शुरू किया गया है। क्षय रोग मनपा प्रभारी डा बुशरा सैय्यद ने उक्त अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सक्रिय क्षय रोग मरीज खोज अभियान के लिए 45 टीमें एवं 9 पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है जो 90 हजार की लोकसंख्या को कवर करेंगे। स्वयं सेवक,स्वयं सेविकाएं खुद घर-घर जाकर मरीजों की समग्र जानकारी प्राप्त कर उपचार प्रक्रिया की जानकारी तथा नए संक्रमण की चैन रोकने का प्रयास करेंगे।  सक्रिय क्षय रोग मरीज खोज अभियान में जन जागृति के माध्यम का भी सहारा लिया गया है।  खोज अभियान के तहत क्षय व कुष्ठ रोग के लक्षण की समग्र जांच तथा जरूरी उपचार के साथ ही मुफ्त औषधि तथा मरीजों को पोषण आहार योजना अंतर्गत प्रतिमाह 500 रुपए का आर्थिक अनुदान भी मरीजों को दिया जाता है। योजना के अंतर्गत सक्रिय मरीजों का मुफ्त एक्सरे, खून की जांच सहित निशुल्क उपचार शामिल है। डा बुशरा सैय्यद ने जागरूक नागरिकों से क्षय व कुष्ठ रोग उपचार के लिए जानकारी एकत्रित करने आने वाले स्वयं सेवक व स्वयं सेविकाओं का सहयोग कर मांगी गई जानकारी देने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

प्रदीर्घ सेवा के बाद निवृत्त मनपा अधिकारी को किया सम्मानित

Aman Samachar

झाड़ियों में खोये शहीद उद्यान को श्रमदान कर विधायक केलकर ने किया स्वच्छ 

Aman Samachar

आन्दोलन के बाद मुंब्रा कौसा के सीसीटीवी कैमरों को मनपा ने कराया दुरुस्त

Aman Samachar

ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को बहाली की मांग को लेकर भाजपा ने किया चक्काजाम आन्दोलन 

Aman Samachar

मुंबई में 24 घंटे में बादल फटने जैसी बारिश, 24 घंटे में 350 एमएम बारिश

Aman Samachar

तृतीय पंथियों को पहचान पत्र व प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया स्वास्थ्य परिक्षण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!