Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले का केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री के हाथों अनावरण

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा मुख्यालय प्रांगण में भारतरत्न,संविधान निर्माता डॉ.बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की 15 फिट ऊंचाई के भव्य पुतला का अनावरण केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल के हाथों किया गया। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री व जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे, गृह निर्माण मंत्री डा जितेंद्र अव्हाड ने शहर के विकास योजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया है।

                इस अवसर पर भाजपा विधायक महेश चौगुले, विधान परिषद सदस्य रमेश पाटिल, उप महापौर इमरान खान, आरपीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नानासाहेब इंदिसे, पूर्व विधायक एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन, सभागृह नेता एवं पुतला समिति अध्यक्ष विकास निकम, मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, कोणार्क विकास आघाडी गटनेता विलास पाटील, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी, मनपा वरिष्ठ नगर सेवक  सुमित पाटील, प्रशांत लाड, हलीम अंसारी, संजय म्हात्रे, नंदिनी गायकवाड, साखराबाई बगाड़े, मनीषा डांडेकर, सविता कोलेकर, महेंद्र गायकवाड, शहर अभियंता एलपी गायकवाड, मनपा उपायुक्त दीपक पुजारी, दीपक झिंझाड, उप अभियंता संदीप सोमानी, सुरेश भट, सचिन नाईक, हरेश म्हात्रे, विनोद भोईर, विनोद मते, एजाज घोरी, उद्धव गावड़े, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले सहित भारी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, मनपा अधिकारी, कर्मचारी, उपस्थित थे।
               संविधान सम्मान दिवस के अवसर पर भिवंडी मनपा मुख्यालय स्थित प्रांगण में देश के संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की 15 फुट ऊंची पूर्णाकृति पुतले का अनावरण केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल के हाथों किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने कहा कि देश की एकता अखंडता, संप्रभुता को मजबूत रखने में बाबा आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान एवं सुयोग्य विचारों का अहम योगदान है। बाबा आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान से ही देश तरक्की के मार्ग पर सतत आगे बढ़ रहा है। देश की तरक्की,सम्प्रभुता के लिए संबिधान का अनुसरण करना बेहद जरूरी है।
     नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक अभाव होने से शहर विकास की योजनाएं लटकी हैं लेकिन जल्द ही एमएमआरडीए एवं नगर विकास विभाग की तरफ से शहर विकास की गति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना समय पर पूर्ण होगी। मंत्री शिंदे ने कहा कि केंद्रीय मंत्री भी भिवंडी लोकसभा के सांसद हैं उन्हें भी केंद्र से फंड लाकर योजनाओं को पूर्ण किए जाने में सहयोग करना चाहिए। राज्य के गृह निर्माण मंत्री डा जितेंद्र अव्हाड ने शहर के सर्वांगीण विकास हेतु जल्द ही सम्बन्धित मंत्री, अधिकारी की  बैठक कर प्रलंबित विकास कार्यों को गति प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

संबंधित पोस्ट

माँ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर फ़िल्म लाल की गई रिलीज

Aman Samachar

अरक्षित भूखंड पर बने छः झोपड़ों पर मनपा ने चलाया बुलडोजर 

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने ग्रेट होंडा फेस्ट सेलिब्रेशंस के तहत होंडा सिटी और होंडा अमेज़ के फेस्टिव एडिशंस किए पेश

Aman Samachar

दिवा शील की खदान में 35 वर्षीय व्यक्ति डूबा , 20 जून से अबतक 8 लोगों की डूबने से मृत्यु

Aman Samachar

पीएनबी ने कुन्नूर हेलीकाप्टर हादसे के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने ग्राहकों व गैर ग्राहकों के लिए वाट्सएप के जरिए बैंकिंग सेवाओं की शुरुआत की

Aman Samachar
error: Content is protected !!