Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी को मिला लगातार चौथे वर्ष “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक को वित्त वर्ष 2020 – 21 के लिए “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ| यह पुरस्कार बैंकों में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु प्रति वर्ष गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिए जाते हैं| पंजाब नैशनल बैंक को पिछले चार वर्षों से राजभाषा का सर्वोच्च “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो रहा है|

 “राजभाषा कीर्ति”प्रथम पुरस्कार दिनांक 14.09.2021 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राजभाषा समारोह में माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के कर कमलों से एवं माननीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय तथा श्री अजय कुमार मिश्रा तथा श्री निशिथ प्रामाणिक की उपस्थिति में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सीएच. एस. एस. मल्लिकार्जुन राव जी ने प्राप्त किया| इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक की ओर से मुख्य महाप्रबंधक-राजभाषा श्री बी. एस. मान एवं सहायक महाप्रबंधक-राजभाषा श्रीमती मनीषा शर्मा उपस्थित रहे|

संबंधित पोस्ट

भाजपा प्रदेश जैन प्रकोष्ठ के सह प्रमुख पद पर राकेश ओसवाल की नियुक्ति

Aman Samachar

भारतीय सैनिकों के सम्मान में ठाणे में निकली भव्य तिरंगा रैली,

Aman Samachar

जिले में बनेंगे 500 आपदा मित्र;  प्रशिक्षण की हुई शुरुआत – अशोक शिंगारे 

Aman Samachar

वडार समाज के अध्यक्ष बने बाबण्णा कुशाळकर

Aman Samachar

सुमन अग्रवाल पुनः बनीं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव 

Aman Samachar

कचरा उठाने की मनमानी नहीं रुकी तो मनपा अधिकारीयों के कक्ष में कचरा डालेंगे – विरोधी पक्षनेता

Aman Samachar
error: Content is protected !!