Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

ज्योतिष और फिल्म क्षेत्र की दो हस्तियों का महामिलन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ज्योतिष जगत के प्रसिद्ध विद्वान, ज्योतिष सेवा केंद्र के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री की हाल ही में बॉलीवुड में अपनी लेखनी से एक अलग पहचान और मुकाम बनाने वाले प्रसिद्ध लेखक कमल पांडेय से मुलाकात हुई। इस दौरान अपने अपने क्षेत्र के दोनों दिग्गजों ने एक दूसरे के कामों की प्रशंसा करते हुए समाज उत्थान पर चर्चा की।
          पंडित अतुल शास्त्री ने जीवंत लेखनी के धनी कलमकार कमल पाण्डेय का महाकाल नामी शॉल से सम्मानित किया। पाण्डेय की लेखनी में भारतीय ग्रामीण संस्कार, रहन-सहन, बदलते परिवेश को आसानी से देखा जा सकता है। अपनी दिग्गज लेखनी के साथ कई टेलीविजन सीरियल व फिल्मों का निर्देशन करने वाले पाण्डेय ने छोटे से लेकर बड़े पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कमल द्वारा लिखित सीरीयल ‘ना आना इस देस लाडो’ काफी लोकप्रिय रहा है। इस सीरियल के अलावा ‘शक्ति – द पावर’, ‘शागिर्द’  और ‘शादी में ज़रूर आना’ जैसी हिट फिल्मों के लेखक कमल बहुत जल्द अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘जहां चार यार’ के साथ नज़र आनेवाले हैं, जो चार सहेलियों के इर्द गिर्द बुनी गई एक कहानी पर आधारित है।
          उनकी इस फ़िल्म के लिए ना सिर्फ पंडित अतुल शास्त्री ने कमल को मंगल कामनाएँ दी, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना भी की।

संबंधित पोस्ट

जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

क्रेडएबल के क्रेडिट सॉल्यूशन, “रिवॉल्विंग शॉर्ट-टर्म लोन्स” ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में मचाई धूम 

Aman Samachar

डॉ विनय का नाम आईईए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज, मुकेश के सौ गाने किए प्रस्तुत

Aman Samachar

सीआईएसबी को रेलवे से मिला सम्मान 

Aman Samachar

ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को बहाली की मांग को लेकर भाजपा ने किया चक्काजाम आन्दोलन 

Aman Samachar

सड़क , फुटपाथ मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा कराने कर अतिरिक्त आयुक्त ने दिया निर्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!