Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी और टाटा मोटर्स फाइनैंस ने कामर्शियल वाहनों की को-सोर्सिंग के लिए साझेदारी की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अपनी सहभागिता को मजबूत करने के एक रणनीतिक कदम के तौर पर पंजाब नैशनल बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, ने कामर्शियल वाहनों की को–सोर्सिंग के लिए टाटा मोटर्स फाइनेंस साल्यूशन लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस को–सोर्सिंग समझौते से फ्लीट मालिकों, कामर्शियल वाहन संचालकों को सहज व बाधारहित समाधान मिलेगा, साथ ही यह सभी भौगोलिक क्षेत्रों में बैंक के एमएसएमई व्यवसाय को मजबूत करेगा।

       समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान पीएनबी एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल और टाटा मोटर्स फाइनैंस एमडी सम्राट गुप्ता के बीच पीएनबी ईडी श्री एम परमसिवम, पीएनबी सीजीएम श्री सुनील कुमार चुघ, पीएनबी जीएम श्री ललित तनेजा और टीएमएफएसएल सीओओ श्री आनंद बंग की उपस्थिति में हुआ। दशकों पुराने जमीनी नेटवर्क और बाजार में अपनी विस्तृत उपस्थिति के साथ पीएनबी और टाटा मोटर्स फाइनैंस दोनों कामर्शियल वाहनों व लाजिस्टिक सेक्टर को परिवर्तित करने व विविध जरुरतों को पूरा करने के लिए विशिष्ट स्थान रखते हैं।

संबंधित पोस्ट

झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना के घर पांच वर्ष बाद बेचने अधिकारडा – जितेन्द्र आव्हाड  

Aman Samachar

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों का किया आन लाईन मार्गदर्शन

Aman Samachar

यूनियन बैंक ने साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र ,आईटी व पश्चिम बंगाल सरकार के साथ किया समझौता

Aman Samachar

पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

Aman Samachar

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सायकिल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!