Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

नवचर्चित भोजपुरी फ़िल्म रघुराम का सेकंड लुक हुआ जारी

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] फ़िल्म जगत के नवोदित अभिनेता विक्की सिंह दसौंधी की नवचर्चित फ़िल्म रघुराम का सेकंड लुक नए साल पर जारी किया गया।काफी समय से  भोजपुरी फिल्म रघु राम चर्चाओं में हैं।जिसका फर्स्ट लुक काफी वायरल हुआ था और सेकंड लुक भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा हैं।इस फिल्म से अभिनेता विक्की सिंह दसौंधी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं।
       आपको बताते चलें की हाल ही में इस फिल्म के मुख्य कलाकारों को महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज से आशीर्वाद मिला।जो हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के योग गुरु भी रहे हैं और फिलहाल गया के मठाधीश भी हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में दबंग वाले चौबे जी यानी राम सुजान सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, युगांत पांडे, पूनम राय, देश के पांच बार मिस्टर इंडिया रहे महेश नेगी,करण सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अर्जुन , राम, सावन इत्यादि शामिल हैं।फिल्म की मुख्य नायिका में रोशनी चौबे हैं।
            रघु राम फिल्म का निर्देशन शेखर बी कुमार और ललित दायमा ने किया हैं।वहीं संदीप ओझा जैसे युवा भी निर्देशन टीम का हिस्सा हैं। निर्देशन जोड़ी ने बताया की बहुत जल्द इसके बाद फाइनल और थेरिटिकल पोस्टर को भी लॉन्च किया जाएगा।
           फिल्म के गानों को लेकर मेकर्स बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट हैं। उनका कहना है की विक्की सिंह और गानों का एक अटूट नाता बन गया हैं,जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।फिल्म रघु राम,  ओसियन फिल्म्स एंड ओसियन मीडिया नेटवर्क्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया हैं।जिन्होंने इससे पहले कई म्यूजिक विडियोज और गवर्नमेंट के साथ मिलके कई प्रोजेक्ट्स भी किए हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार विक्की सिंह की बात करें तो वो दिल्ली थिएटर और शियामक डावर इंस्टीट्यूट ऑफ परफोमिंग आर्ट्स के जाने माने कलाकार रह चुके हैं और जिनकी शुरुवात बूगी वूगी डांसिंग शो से हुई थी।यह फ़िल्म पारिवारिक और मनोरंजक हैं।साथ ही अन्य फिल्मों की तुलना में यह एक अलग कांसेप्ट पर आधारित हैं।जो भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को एक नई दिशा देने का काम करेगी।a

संबंधित पोस्ट

4 देशी पिस्तौल,5 कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Aman Samachar

दीवार गिरने से बेटे को खोने वाले परिवार को 10 लाख रुपये, लड़की की उच्च शिक्षा के लिए शिवसेना ने मदद 

Aman Samachar

प्री क्वालीफाइड क्रेडिट कार्ड के साथ पीएनबी वन पर सावधि जमा के सापेक्ष ओवरड्राफ्ट की सुविधा लांच की

Aman Samachar

सहायक मनपा आयुक्त आहेर की शैक्षणिक योग्यता व भ्रष्टाचार की जांच कराने की आयुक्त व गृहमंत्री से मांग 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट के राखी एक्सप्रेस ऑफ़र के साथ रक्षा बंधन का जश्न मनाएँ

Aman Samachar

अगले साल से मनपा स्कूलों में पहले दिन से यूनिफॉर्म मिलेगी

Aman Samachar
error: Content is protected !!