Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ग्लोबल समेत सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें – विरोधी पक्षनेता

ठाणे [ युनिस खान ] अस्पतालों की फायर आडिट व फायर सुरक्षा प्रशिक्षण की खामियों को उजागर करते हुआ मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने कहा है की मनपा डमी अग्नि सुरक्षा का दिखावा न करे।  उन्होंने कहा है की अस्पतालों में  अग्नि सुरक्षा , विद्युत् , आक्सीजन आदि की सुरक्षा के लिए  ठोस उपाय योजना करने की आवश्यकता है।

अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा में कोई कोताही सहन नहीं की जायेगी। मनपा के ग्लोबल कोविड अस्पताल में मरीजों को उचित सुविधा नहीं मिलने की शिकायत मिलने पर    विरोधी पक्षनेता पठान , नगर सेवक सुहास देसाई , राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विक्रम खामकर के साथ अस्पताल का   दौरा कर सुविधाओं का निरिक्षण किया। इस दौरान फोन स्वीकार नहीं किये जाने की जानकारी सामने आई। पठान ने अग्नि सुरक्षा की खामियों को अधिकारीयों के समक्ष उजागर किया। उन्होंने कहा कि राज्य की अनेक अस्पतालों में आग लगने की घटना में मरीजों को जान गवाना  पड़ा है। मुंब्रा कौसा की प्राईम अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद नगर विकास मंत्री व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे और गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने सभी सरकारी व  निजी अस्पतालों की फायर , विद्युत् व आक्सीजन आडिट करने का निर्देश  दिया है।  उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों की आग्नि सुरक्षा  दयनीय है उससे अधिक मनपा  को अपनी अस्पतालों की सुरक्षा पर ध्यान देने की जरुरत है। दौरे के समय मनपा उपायुक्त विश्नाथ केलकर ,वैद्यकीय अधिकारी डा अनिरुद्ध मालगावकर उपस्थि थे।  विरोधी पक्षनेता पठान ने कहा कि ग्लोबल अस्पताल व  पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर में सुरक्षा  लिए अधिकारी नियुक्त करने सके साथ सभी आवश्यक उपाय कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए जिससे भविष्य में  किसी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके।

संबंधित पोस्ट

देश की विकास गति को बनाए रखने के लिए संतुलित बजट ज़रूरी है – ऑन्द्रेज कुबिक

Aman Samachar

भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता के शीर्ष पहुंचने पर कहाँ है वो लोग जिन्होंने अपना जीवन पार्टी में लगा दिया

Aman Samachar

स्वतंत्रता सेनानी राघोजी भांगरे 216 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया

Aman Samachar

बिल्डर भरत मलिक ने फ्लैट खरीदने वाले 40 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, रेरा सहित पुलिस में केस दर्ज

Aman Samachar

म्हाडा के निवासियों को बढ़े पानी बिल से राहत, बकाए पर निर्णय शीघ्र – परीषा सरनाईक

Aman Samachar

उद्योग आघाडी की प्रदेशाध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा से लिया मार्गदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!