Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

श्री कल्याण कुमार पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक नियुक्त

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  देश में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक ने श्री कल्याण कुमार की कार्यपालक निदेशक पद पर नियुक्ति की घोषणा की है।यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक रहे श्री कुमार को बैंकिंग सेवाओं का 26 वर्षो से अधिक  का अनुभव प्राप्त है।श्री कल्याण कुमार की नियुक्ति बैंक के बोर्ड में बैंकिंग कम्पनीज़ एक्ट 1970 के तहत पदभार ग्रहण करने से आगे तीन वर्षं की अवधि अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पहले हो के आधार पर की गई है।

           राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा से विज्ञान में परास्नातक श्री कल्याण कुमार सर्टिफाइड एसोसिएट मेंबर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स (सीएआईआईबी) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (आईआईबीएफ) से ट्रेड फाइनेंस, आईटी सिक्योरिटी व केवाईसी-एएमएल में कई प्रमाणपत्र धारक हैं।श्री कुमार के बैंकिंग करियर की शुरुआत 1995 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ग्राम विकास अधिकारी के पद से हुई और उन्होंने उसके बाद वीएलसी ब्रांच हेड, स्टाफ ट्रेनिंग सेंटर में संकाय सदस्य, स्टाफ कालेज में प्रधानाचार्य, सतर्कता एवं बिजनेस प्रोसेस ट्रांसफार्मेशन वह कारपोरेट आफिस में अमल्गमेशन मैनेजमेंट में कार्य  करते हुए अंत में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मुख्य महाप्रबंधक एचआर का पदभार संभाला। उनके व्यापक अनुभव व योगदान का विस्तार ब्रांच बैंकिंग, क्रेडिट एंड एमएसएमई, सतर्कता, बिजनेस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग एंड एनालिटिक्स, अमल्गमेशन मैनेजमेंट वह मानव संसाधन प्रबंधन सहित लर्निंग एंव टैलेंट मैनेजमेंट में है।आंध्र बैंक व कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सफलतापूर्वक समामेलन उनके ही पर्यवेक्षण व नियंत्रण में सम्पन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

भोजपुरी फ़िल्म काँटे की शूटिंग समाप्त कर अगली फिल्म की तैयारी में जुटे निर्माता मनीष कुमार सिंह

Aman Samachar

सड़कें गड्ढा मुक्त होने तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रोक

Aman Samachar

मनपा अतिक्रमण विभाग के लिपिक को निलंबित करना उचित नहीं – संजय घाडीगावकर

Aman Samachar

1 जुलाई से ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ पर कड़ाई से प्रतिबन्ध लागू करने का मनपा आयुक्त ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

जिले के ग्रामीण इलाकों में 22 से 30 अप्रैल तक टीकाकरण सप्ताह आयोजित 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने राष्ट्रव्यापी विस्तार के साथ उत्कृष्टता के 40 साल का जश्न मनाया

Aman Samachar
error: Content is protected !!