Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हम सब मिलकर भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनायें – रविन्द्र चव्हाण

ठाणे [ इमरान खान ] पिछले 75 वर्षों में देश ने काफी प्रगति की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत महाशक्ति की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने की अपील की है। इस आशय का उदगार लोक निर्माण मंत्री रविन्द्र चव्हाण ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यक्त किया है। उन्होंने अपील की आइए हम सभी भारत को एक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के अपने संकल्प को पूरा करें।

         भारतीय स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर, ठाणे जिले के मुख्य सरकारी ध्वजारोहण लोक निर्माण मंत्री रविन्द्र चव्हाण के हाथो जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर जिलाधिकारी अशोक शिंगारे, ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनुज जिंदल, पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमाने, संयुक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय कराले समेत जिला प्रशासन के अनेक अधिकारी ,कर्मचारी व नागरिक उपस्थित थे।  चव्हाण ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी शहीदों को याद किया।

       उन्होंने कहा कि यह सरकार जनोन्मुखी सरकार है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार सदैव प्रयासरत है।  सरकार ने पिछले वर्ष में आम आदमी के विकास और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये।  हम आम आदमी को न्याय देने के लिए विकास कार्य कर रहे हैं। जिला योजना समिति के माध्यम से जिले को वर्ष 2022-23 में जिला वार्षिक योजनाओं हेतु 618 करोड़ रूपये का आवंटन प्राप्त हुआ था।  यह संपूर्ण धनराशि जिले द्वारा 100 प्रतिशत व्यय की जा चुकी है।  वर्ष 2023-24 के लिए कुल 750 करोड़ का फंड स्वीकृत किया गया है।  यह फंड पिछले साल से 132 करोड़ रुपये ज्यादा है।ठाणे जिले का शहरीकरण तेजी से हो रहा है और इसके साथ-साथ मुरबाड, शाहपुर जैसे आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है।  इसी उद्देश्य से विकास की योजना बनाई जा रही है।

संबंधित पोस्ट

दिवाली में दीपों से जगमगाया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का स्मारक

Aman Samachar

महिलाओं के लिए उद्योग व शासन की योजनाओं पर मार्गदर्शन कार्यक्रम 

Aman Samachar

नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम दि.बा पाटिल रखे जाने की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर आंदोलन आज 

Aman Samachar

महाराष्ट्र उद्योग और निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य – देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

 टीकाकरण प्रक्रिया के राजनीतिकरण के खिलाफ कांग्रेस ने किया आंदोलन

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप को ग्रेट प्लेस टू वर्क ® इंडिया द्वारा मिली मान्यता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!