Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

बाथरूम की खिडकी तोड़कर मोबाइल व रूपये चोरी

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर के कारीवली ग्रामपंचायत नालापार  ख्वाजा अपार्टमेंट इमारत की पहली मंजिल पर ख्वाजामिया हाजी बसिरुद्दीन अन्सारी के घर के  बाथरूम की खिड़की को तोड़कर अज्ञात चोर मोबाइल सहित 55 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। चोरी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
         मिली जानकारी के अनुसार, भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन हद्द कारीवली ग्रामपंचायत नालापार  ख्वाजा अपार्टमेंट इमारत की पहली मंजिल पर ख्वाजामिया हाजी बसिरुद्दीन अन्सारी रात्रि को परिजनों संग सोए हुए थे।मध्यरात्रि के दौरान बाथरूम की खिड़की का कांच तोड़कर अज्ञात चोर घर के अंदर घुसकर कपाट में रखा 55 हजार नकद सहित कीमती मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गया। सुबह जानकारी मिलने पर सब सन्न रह गए व पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराया। भिवंडी शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा की चिंता बढ़ने लगी है।

संबंधित पोस्ट

पानी पिलाओ जीव बचाओ अभियान पक्षी, प्राणियों के लिए बना सहारा

Aman Samachar

नव गठित अरविंद पेंडसे विचार मंच शुरू करेगा व्याख्यान माला – ओमप्रकाश शर्मा 

Aman Samachar

एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस का नया हेल्थ प्लान 30 गंभीर बीमारियों को करेगा कवर

Aman Samachar

कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 31 मई तक ‘विशेष कोविड 19 टीकाकरण अभियान 

Aman Samachar

कोरोना से माता पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों को शासन 5 लाख रूपये देगा  – यशोमति ठाकुर

Aman Samachar

नशे के काफ सिरप को लेकर एक युवक की हत्या , सात गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!