Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होंडा सिटी ने भारत में अपने 25 शानदार वर्षों का मनाया उत्‍सव 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में यात्री कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने आज भारत में होंडा सिटी कार के 25 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में समारोहों की शुरुआत की। होंडा सिटी भारत में 1998 में लॉन्च हुआ था और अब अपनी पांचवीं पीढ़ी के अवतार में, भारतीय ऑटोमोटिव इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला मेन स्ट्रीम मॉडल बना हुआ है। होंडा सिटी ग्राहकों के लिए एक बेहद मजबूत व आकांक्षी ब्रांड है और इस ब्रांड को ग्राहकों का बेहद मजबूत भरोसा हासिल है।

         होंडा ब्रांड का पर्याय बन चुकी होंडा सिटी कंपनी की स्थापना के बाद से एचसीआईएल के लिए व्यवसाय का एक प्रमुख स्तंभ रहा है, और इस ने भारत और इसके निर्यात बाजारों में 9 लाख से अधिक ग्राहकों को ड्राइविंग का गौरव और आनंद प्रदान किया है।होंडा सिटी सेडान के लिए भारत सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण बाजार है और वर्तमान में होंडा के एशिया ओशिनिया क्षेत्र (जनवरी-अगस्त’22) में कार की बिक्री हिस्सेदारी 28% से अधिक है। 2050 तक कार्बन तटस्थता और टकराव से होने वाली शून्य मौतों के लक्ष्य को हासिल करने करने के होंडा के वैश्विक दृष्टिकोण के अनुरूप, एचसीआईएल ने 2022 में होंडा सिटीने ई:एचईवी लॉन्च किया, जिसने भारत में होंडा की विद्युतीकरण यात्रा की शुरुआत की।

           भारत में होंडा सिटी की हासिल उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ ताकुयात्सुमुरा नेकहा, “यह भारत में होंडा ब्रांड के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष है। हमारा सबसे सफल मॉडल होंडा सिटी भारत में सबसे पसंदीदा कार ब्रांडों में से एक है। इस मॉडल के 25 वर्ष का होने के साथ ही हम अपने सभी ग्राहकों और भागीदारों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने वर्षों से हमारा समर्थन किया है और सभी को आगे की यात्रा पर हमारे साथ बने रहने के लिए आमंत्रित करते हैं।

           242 शहरों में 330 केंद्रों के हमारे अखिल भारतीय डीलर नेटवर्क में होंडा सिटी का रजत जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है और हम अपने उपभोक्ताओं और होंडा सिटी प्रशंसकों के साथ जुड़ने के इस अवसर का लाभ उठा रहे हैं। इस विशेष उपलब्धि के इर्द-गिर्द एक संचार अभियान को भी डिजिटल और सोशल माध्यमों पर व्यापक रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।” उन्होंने कहा, “2020 में 5वीं पीढ़ी के सिटी के लॉन्च के साथ, हमने इस साल होंडा सिटी ई: एचईवी को भारत के पहले मेनस्ट्रीम मॉडल के रूप में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया।यह मॉडल आगे चलकर देश में होंडा की विद्युतीकृत वाहन योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संबंधित पोस्ट

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया एक ओपीडी प्रॉडक्ट डिजिटल केयर मैनेजमेंट

Aman Samachar

कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने किफायती हाउसिंग लोन – प्राइम लॉन्च

Aman Samachar

उत्तर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी 2022 मैच में कुल 24 टीमें लेंगी हिस्सा

Aman Samachar

आज प्राथमिक स्कूल शुरू कर छात्राओं को गुलाब देकर महापौर ने किया स्वागत 

Aman Samachar

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन मुंबई की केन्या यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न

Aman Samachar

ठाणे जिले का बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 92.67 प्रतिशत आया ,कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अव्वल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!