Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवसेना उत्तर भारतीय जिला संगठक सप्ताह में पांच दिन पार्टी कार्यालय में करेंगे जनसंपर्क 

ठाणे [ युनिस खान ] हिन्दी भाषियों को जोड़ने के लिए शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के ठाणे जिला संगठक शशि कुमार यादव ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। वे सप्ताह में तीन पांच पार्टी के ठाणे , डोंबिवली , उल्हासनगर कार्यालय में लोगों से मिलने के लिए उपस्थित रहेंगे।  इसके साथ ही उनका पहले से शुरू कार्यक्रम चलता रहेगा।

    राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना गुट के सांसद डा श्रीकांत शिंदे के निर्देश और जिला प्रमुख व प्रवक्ता नरेश म्हस्के व गोपाल लांडगे के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय विभाग के जिला संगठक शशि यादव को कार्यालय में जनसंपर्क के लिए उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। जिसके अनुसार वे सोमवार व मंगलवार को आनंद आश्रम टेंभीनाका शिवसेना कार्यालय में शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसी तरह बुधवार व गुरूवार को डोंबिवली पूर्व रेलवे स्टेशन के निकट सांसद कार्यालय रामनगर और शुक्रवार को उल्हासनगर , गोल मैदान सिद्धिविनायक नगर शिवसेना कार्यालय में लोगों से मिलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। शशि यादव सप्ताह में पांच दिन शिवसेना कार्यालय में बैठकर उत्तर भारतीय से संपर्क कर उनकी समस्याएँ सुलझाने का प्रयास करेंगे। इसके आलावा पार्टी संगठन को मजबूत करने ,लोगों से मिलने और उनके कार्य करने का पहले जैसा कार्यक्रम चलता रहेगा। शशि यादव ने कहा है कि पार्टी का आदेश उनकी प्राथमिकता है। उत्तर भारतीय को जोड़ने और उनके लिए कार्य करने का प्रयास करते रहेंगे।

संबंधित पोस्ट

मनपा ने जमीन उपलब्ध कराया तो भिवंडी में म्हाडा बनायेगी 20 हजार घर – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

कोरोना टीकाकरण के लिए 102 निजी अस्पतालों को मनपा ने दी अनुमति 

Aman Samachar

समाज को संरक्षण प्रदान करने वाले अतुलनीय योद्धा थे महाराणा प्रताप

Aman Samachar

कोरोना जांच के लिए कुछ चिकित्सक दे रहे हैं सीटी स्कैन कराने की सलाह

Aman Samachar

माईबिलबुक ने लॉन्‍च की पीओएस बिलिंग, रिटेलर्स व फ्रैंचाइज़ीज के लिए बिलिंग और इन्वेंटरी का समाधान

Aman Samachar

पीएनबी ने देश के प्रति 127 वर्षों की सेवा को याद किया , PNB@Ease आउटलेट लॉन्च किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!