Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 5 से 7 फरवरी तक रेलवे के विशेष मेगाब्लॉक के दौरान ठाणे से दिवा के बीच मनपा परिवहन की अतिरिक्त बसें 

ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे रेलवे स्टेशन और दिवा स्टेशन के बीच शनिवार 05 फरवरी से सोमवार 07 फरवरी तक रेलवे ने विशेष मेगा ब्लाक लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस मार्ग पर अतिरिक्त बस सेवा उपलब्ध करने का निर्णय मनपा परिवहन सेवा ने लिया है। यात्रियों को परिवहन सेवा की ओर से इसका लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।
रेल विभाग ने शनिवार, 05 फरवरी, 2022 को दोपहर 01.30 बजे से सोमवार, 07 फरवरी, 2022 को दोपहर 01.30 बजे तक 72 घंटे का महा मेगाब्लॉक लिया है। इस दौरान यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा से बचने के लिए ठाणे मनपा परिवहन विभाग द्वारा विशेष अतिरिक्त बस सेवाओं की योजना बनाई गई है। इसमें ठाणे से मुंब्रा रेलवे स्टेशन तक 10 मिनट के औसत अंतराल समय और चंदानी कोलीवाड़ा (ठाणे) से दिवा स्टेशन के लिए 15 मिनट के अंतराल पर प्रति दिन 205 बस सेवाएं शामिल की गयी हैं।
यात्रियों का मार्गदर्शन करने और उनकी आवाजाही पर नजर रखने के लिए ठाणे रेलवे स्टेशन, चेंदनी कोलीवाड़ा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सुपरवाइजिंग स्टाफ नियुक्त किया गया है।  इस कार्य के लिए सचिन दिवाडकर को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। परिवहन सेवा ने यात्रियों से मेगाब्लॉक अवधि के दौरान बस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

स्कूल खुलने के पहले दिन शिक्षा मंत्री ने मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों का किया स्वागत 

Aman Samachar

समाजसेवी बीरेंद्र पाठक का अभिनंदन समारोह

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों में सोमवार से शुरू होंगे टीकाकरण केंद्र – महापौर

Aman Samachar

मध्य रेल की 5वीं-6वीं रेल रेल लाईन का लोकार्पण शुक्रवार को प्रधानमंत्री के हाथो होगा

Aman Samachar

देश की एकता , अखंडता और विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ एकजुटता का सांसद ने दिया सन्देश 

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने फेस्टिव सीजन को सेलीब्रेट करने के लिए काइगर, ट्राइबर और क्विड का लिमिटेड एडिशन पेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!