Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी की भंगार गोदाम में लगी आग से लाखों रूपये का माल जलकर राख

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी तालुका के वल ग्राम पंचायत क्षेत्र कैलाश नगर परिसर की एक भंगार गोदाम में मध्यरात्रि में आग लगने से लाखों रुपए का भंगार जलकर राख हो गया। आग लगाने की सूचना मिलते ही अग्निशमन के जवानों ने करीब 3 घंटे में कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की। गोदाम में सो रहे 2 मजदूर जान बचाकर बाहर निकल गए जिससे अनहोनी टल गई।
           मिली जानकारी के अनुसार वल ग्राम पंचायत स्थित कैलाश नगर में भंगार के बन्द गोदाम में मध्यरात्रि में अचानक आग की लपटें उठने लगी। गोदाम में खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे 2 मजदूर आग की जानकारी होते ही जान बचाकर फौरन बाहर निकल गए जिससे हादसा टल गया। जागरूक नागरिकों द्वारा फौरन अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया.सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे 3 दमकल गाड़ियों की टीम नें कड़ी मशक्कत के बाद करीब 3 घंटे में भीषण आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की। आग बुझने तक गोदाम में रखा लाखों रुपए का भंगार कार्टून, प्लास्टिक, नली,पुट्ठा आदि जलकर राख हो गया। अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मेहनत से आसपास के गोदामों तक आग फैलने से रुक गई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। भंगार गोदाम में आग लगने से समूचे क्षेत्र में काला धुआं पसर गया। काले धुवें की वजह से स्थानीय लोगों को कुछ देर तक स्वच्छ ऑक्सीजन भी नसीब नहीं हुई और सांस लेने में दिक्कत झेलनी पड़ी। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे स्टेशन से राबोडी अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए फ़ीज़िबिलिटी की होगी जांच 

Aman Samachar

वर्ष 2021- 22 का संपत्ति कर एक साथ भरने पर 10 फीसदी छूट की मनपा ने घोषित की योजना

Aman Samachar

स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोजेक्ट-भव्या के लिए रोडिक कंसल्टैंट्स को मिला फिक्की का स्मार्ट अर्बन इन्नोवेशन अवार्ड

Aman Samachar

जीएम मोमिन वीमेंस कॉलेज में “इस्लामी साहित्य की रोशनी में पौधों का महत्व” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न 

Aman Samachar

लोक अदालत में ट्रैफिक पुलिस ने 1 करोड़ 46 लाख 60 हजार 250 रुपये वसूला जुर्माना

Aman Samachar

संजय सिंह बने मुंबई राकांपा हिन्दी भाषी विभाग के महासचिव

Aman Samachar
error: Content is protected !!