Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मोबाइल चोरी कर निकाल लिया बैंक खाते से पैसा

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी के दापोडा रोड़ पर स्थित कंचन वजन कांटा पर काम करने वाले एक युवक का मोबाइल फोन दोपहर में अज्ञात चोर ने चोरी कर उसके बैंक खाता से पैसा निकाल लेने की घटना घटित हुई है.पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत नारपोली पुलिस स्टेशन में की है.पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दापोडा रोड़, कंचन कंपाउड के कंचन वजन कांटा पर काम करने वाले अंबुज श्याम बहादुर सिंह (29) का मोबाइल फोन अज्ञात चोर ने चोरी कर उसके बैंक खाता से कुल 78 हजार 800 रुपये निकाल लिया है.नारपोली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस को आशंका है कि अंबुज सिंह का मोबाइल फोन कोई दोस्त ही चुराया होगा जिसको अंबुज सिंह के खाते संबंधित तमाम जानकारी होगी.मामले की जांच पुलिस नाईक सोनगीरे कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

15 जून तक लाक डाउन बढ़ा , मरीज की कमी वाले क्षेत्रों प्रतिबंधों में ढील लेकिन ढिलाई नहीं

Aman Samachar

वैक्सीनेशन आन व्हील ठाणे जिला न्यायालय में , पालकमंत्री व महापौर ने वकीलों से स्थापित किया संवाद

Aman Samachar

रेनॉल्ट ने राष्ट्रव्यापी समर कैंप 2022 की घोषणा की

Aman Samachar

उत्कृष्ट कार्य के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को बाबा रामदेव ने किया सम्मानित

Aman Samachar

कराडी पथ को शैक्षिक संसाधनों के लिए लंदन बुक फेअर से अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार मिला

Aman Samachar

स्वच्छ सोसायटी , होटल, स्कूल, अस्पताल, बाजार, सरकारी कार्यालय को मनपा ने किया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!