Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

आकाश+BYJU’S के 440 छात्रों ने NTSE (चरण II) में उत्तीर्ण होने का बनाया रिकॉर्ड

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  देश में परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अग्रणी संस्थान, आकाश+BYJU’S के 440 छात्रों ने शानदार परिणाम का रिकॉर्ड बनाते हुए भारत में सबसे सम्मानित छात्रवृत्ति परीक्षाओं में से एक, NTSE 2021 छात्रवृत्ति के लिए अर्हता प्राप्त की है।

परीक्षा में छात्रों की जबरदस्त कामयाबी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री आकाश चौधरी, प्रबंध निदेशक, आकाश+BYJU’S ने कहा: “इस साल के नतीजे वाकई असाधारण रहे हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए हमारे छात्रों और शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की है। NTSE चरण-2 में हमारे संस्थान से अब तक के सर्वाधिक छात्रों, यानी 440 छात्रों का चयन हुआ है। NTSE (चरण II) 2021 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हमारे सभी छात्रों को मैं बधाई देता हूँ। यह छात्रों द्वारा की गई कड़ी मेहनत, उनके माता-पिता के सहयोग तथा आकाश+BYJU’S में परीक्षा के लिए अव्वल दर्जे की तैयारी का परिणाम है। मैं उन सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

मौजूदा योजना के तहत, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में डॉक्टरेट स्तर तक की पढ़ाई करने वाले तथा मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में द्वितीय-डिग्री स्तर तक की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को NTSE छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। आज की तारीख में, देश में हर साल लगभग 2,000 छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत तथा न्यूनतम मानदंडों के तहत दिव्यांग छात्रों के समूह के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है।

प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान में दो चरणों वाली चयन प्रक्रिया शामिल है। प्रत्येक राज्य / केंद्रशासित प्रदेश पहले चरण का आयोजन करता है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर NCERT द्वारा दूसरे चरण का आयोजन किया जाता है। आकाश+BYJU’S का उद्देश्य अकादमिक जगत में सफलता हासिल करने की इच्छा रखने वाले छात्रों की मदद करना है। यहां पाठ्यक्रम एवं अध्ययन सामग्रियों के विकास के साथ-साथ अध्यापकों के प्रशिक्षण एवं निगरानी के लिए घरेलू स्तर पर एक केंद्रीकृत प्रक्रिया मौजूद है, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय शैक्षणिक टीम द्वारा किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में, आकाश+BYJU’S के छात्रों ने विभिन्न मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं, तथा NTSE, KVPY और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता के रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।

आकाश+BYJU’S का परिचय 

आकाश+BYJU’S मेडिकल (NEET) एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं (JEE) में भाग लेने वाले छात्रों के साथ-साथ स्कूल / बोर्ड परीक्षाओं तथा NTSE, KVPY, एवं ओलंपियाड जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए विस्तृत सेवाएं प्रदान करता है। “आकाश” ब्रांड सही मायने में उच्च गुणवत्तायुक्त कोचिंग के साथ जुड़ा हुआ है, तथा विभिन्न मेडिकल (NEET) एवं JEE/इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्ति परीक्षाओं और ओलंपियाड में आकाश के छात्रों चयनित होने का ट्रैक-रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।

इस संस्थान को परीक्षाओं की तैयारी कराने में 33 वर्षों का अनुभव प्राप्त है, तथा यहां पढ़ने छात्रों ने बड़ी संख्या में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के साथ-साथ प्रारंभिक स्तर की विभिन्न छात्रवृत्ति परीक्षाओं/ ओलंपियाड में सफलता पाई है। पूरे देश में आकाश के 250 से ज़्यादा सेंटर (फ्रेंचाइजी सहित) का एक बड़ा नेटवर्क मौजूद है, और हर साल इनमें पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 2,75,000 से अधिक है। थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (BYJU’S) के साथ-साथ दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट इक्विटी फर्म, ब्लैकस्टोन ने आकाश समूह में निवेश किया है।

संबंधित पोस्ट

किसानों ,कामगारों की आवाज लोगों तक पहुंचाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करना है – बी एम संदीप 

Aman Samachar

भिवंडी में ओमीक्रोन का पहला मरीज मिलने से मनपा प्रशासन एलर्ट

Aman Samachar

विश्व किशोर सम्मेलन के लिए दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र में भारत भर के 500 से अधिक छात्र पहुँचे

Aman Samachar

मुंबई, एमएमआर में अगले 15 से 20 सालों में 30 लाख घर बनेंगे – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

पीएनबी ने 4 क्लिक एवं सिंगल ओटीपी में पूर्व-स्वीकृत व्यक्तिगत ऋण का किया शुभारंभ

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा हिंदी में व्‍हाट्सएप बैंकिंग सेवा का शुभारंभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!