Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

साईराम मित्र मंडल की ठाणे से शिर्डी साइकिल यात्रा रवाना 

ठाणे [ युनिस खान ] साईंबाबा का गुणगान करते हुए सैंकड़ों साईं श्रद्धालु शनिवार को ठाणे से शिर्डी साइकिल से रवाना हुए। नामदेवडी में साईराम मित्र मंडल,पांचपखाडी  ठाणे से प्रति वर्ष की तरह शिर्डी तक सायकिल यात्रा का आयोजन किया था।

            विधायक संजय केलकर, नगर सेवक नारायण पवार, भाजपा ओबीसी विभाग अध्यक्ष सचिन केदारी, रूपेश करांडे, विलास हरपाल, संजय चौधरी, मंडल संस्थापक दत्ता मोरे, अध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष विशाल घडगे, सचिव अजय मंडल सहित कार्यकर्ता सुखदरे, कोषाध्यक्ष चंदन धनवड़े , गणेश बनोटे, सुशांत रहाटे आदि मौजूद रहे।  साइकिल यात्रा आज 30 अक्टूबर से शुरू होकर 2 नवंबर को शिर्डी पहुंचेगी।
यह साइकिल यात्रा हर साल बिना किसी रुकावट के आयोजित की जाती है। कोरोना संकट के चलते मंदिरों के बंद होने के कारण 2 साल से साइकिल यात्रा शुरू नहीं हो पाई।  मंदिर व धार्मिक स्थल खुलने के बाद सायकिल यात्रा शुरू हुई है। सायकिल यात्रा का यह 15 वां वर्ष है और इस साइकिल यात्रा में 150 साइकिल चालकों ने भाग लिया है। पालकी यात्रा से शुरुआत कर साइकिल यात्रा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और साईं भक्त मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

मोदी सरकार की तानाशाही से मुक्ति के लिए  देश को महात्मा गांधी के जैसे आन्दोलन की आवश्यकता – आरिफ नसीम खान 

Aman Samachar

तीन लोगों के खिलाफ साढ़े 6 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज 

Aman Samachar

 जीवनसंगी खोजने में मदद करने के लिये मराठी और ९ अन्य भाषाओं में शादी ऐप Jodii लॉन्च

Aman Samachar

इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा होने तक ज़मीन के मालिक को टीडीआर न दें – प्रताप सरनाइक

Aman Samachar

टीएमटी बस मार्गों का सर्वे कर शीघ्र व आरामदायक सेवा देने का प्रयास करें – अभिजीत बांगर

Aman Samachar

 विधायक शांताराम मोरे राज्य की विमुक्त व भटक्या समिती में नियुक्ति

Aman Samachar
error: Content is protected !!