Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

इनिशियल हाइजीन इंडिया ने महिलाओं के लिए वॉशरूम सेवाओं के अनोखे कॉन्सेप्ट वूलू के साथ की साझेदारी

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, भारत में हाइजीन सेवा प्रदाता अग्रणी कंपनी इनिशियल हाइजीन ने वूलू के “वूलू एश्योरेंस ऑफ हाइजीन (डब्ल्यूएएच)”  के साथ साफ-सफाई और सुरक्षा से संबंधित पहल की है। इस पहल के तहत इनीशियल हाइजीन के उत्‍पादों एवं सेवाओं की मदद से वूलू महिलाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार उच्‍च गुणवत्‍ता के वॉशरूम प्रदान कर रहा है।

         महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित वॉशरूम तक पहुंच प्रदान करने और वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधा देने की पहल इनीशियल हाइजीन के उत्‍पादों एवं सेवाओं के माध्यम से की गई है। मुख्य रूप से यह पहल महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित वॉशरूम तक पहुंच प्रदान करने में मदद के लिए की गई। यह पहल इसलिए की गई है, ताकि महिलाओं को उनके रोजाना सफर के दौरान साफ-सफाई, स्वच्छता और पहुंच के पैमाने पर विश्व मानकों के प्रोटोकॉल के अनुसार बेहतरीन वॉशरूम की सुविधा हासिल करने में मदद मिल सके।

          कोरोना के प्रकोप के कारण उत्पन्न हुई नई सामान्य स्थिति को जब दुनिया अपना रही है, ऐसी हालत में बाहर जाने पर महिलाओं को स्वच्छता और सुरक्षा की सबसे ज्यादा चिंता रहती है। इनीशियल हाइजीन में उत्‍पादों एवं सेवाओं का विशाल संकलन है, जो महिलाओं को साफ वॉशरूम की सेवायें प्रदान करता है और मासिक धर्म के अनुसार स्वच्छता का पूरा ख्याल रखता है। इसमें महिलाओं के लिए साफ-सफाई से जुड़े कई प्रॉडक्ट हैं, जिसमें सेनिटरी नैपिकन वेंडिंग मशीन, सोप और हैंड सेनिटाइजर डिस्पेंसर्स, हैंड ड्रायर्स, एयर केयर और प्यूरिफिकेशन, अपने केबिन और सतह को सैनिटाइज करने वाले सेनिटाइजर्स और फ्लोर प्रोटेक्शन मैट्स शामिल हैं।

संबंधित पोस्ट

गंगा सागर पुत्र असोसिएशन के स्नेह सम्मेलन में शिक्षा पर दिया जोर

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर नवी मुंबई मनपा मुख्यालय नीले रंग में जगमगाया 

Aman Samachar

 मुंबई पुलिस को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने डोनेट किए रेनकोट

Aman Samachar

 राशन वितरण कार्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण 

Aman Samachar

रोटरी क्लब एवं श्री भैरव सेवा समिति के शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान

Aman Samachar

ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से चालक व एक यात्री की मृत्यु , परिजनों को दस लाख रूपये आर्थिक सहायता की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!