Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित ,  1 से 9 व 11 वीं कक्षा के विद्यर्थियों को मॉस प्रमोशन का निर्णय 

  मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मरीजों की संख्या के मद्देनजर महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश , हरियाणा व सीबीएससी बोर्ड समेत कई राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं ताल दी गयी हैं या आगे बढ़ा दी गयी हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के चलते बारहवीं बोर्ड की परीक्षा मई के अंत में और दसवी की बोर्ड परीक्षा जून में कराने की जानकारी राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने दी है। उन्होंने कहा है की हम सीबीएसई ,आईसीएसई ,आयबी और कैम्ब्रिज बोर्डों की परीक्षाएं रद्द करने का अनुरोध किया है।

महाराष्ट्र में 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 23 अप्रैल से और 10 कक्षा की बोर्ड परीक्षा 29 अप्रैल से शुरू होने वाली थी। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ने के मामलों को देखते हुए बोर्ड परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गयी है। राज्य में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ने से छात्रों , अविभावकों व शिक्षकों की ओर से बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग हो रही थी।  सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व शिक्षा विभाग के अधिकारीयों के साथ हुई बैठक में बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते कहर के चलते अगले आदेश तक 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। आगामी 15 तक 1 कक्षा से 12 कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।  इसी तरह यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 15 मई तक टाल दी गयी हैं।  अब आगे के हालात के अनुसार अगला निर्णय लिया जाएगा।  हरियाणा सरकार ने भी दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दिया है। इस पर 1 जून को अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। गुजरात सरकार ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 15 मई तक के लिए स्थगित कर दिया है। गुजरात सरकार ने 1 से 9 वीं कक्षा के विद्यार्थियों व 11 वीं कक्ष के विद्यार्थियों को मॉस प्रमोशन देने का निर्णय लिया है

संबंधित पोस्ट

कश्मीरी महिला में धड़कता है तमिल का दिल , हृदय प्रत्यारोपण के लिए फंडिंग के लिए आगे आई ऐश्वर्या ट्रस्ट 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म हम सूर्यवंशम हैं का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Aman Samachar

 नदी में डूबकर मरने वाले 4 लोगों के परिजनों को शासन से मिली आर्थिक सहायता

Aman Samachar

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का खुइलन धाम मेले में जोरदार स्वागत

Aman Samachar

फेसबुक में लड़कियों को जाल में फंसाने वाले को 5 साल की सज़ा

Aman Samachar

संस्कृति मंत्रालय व कुमार गंधर्व फाउंडेशन के तत्वाधान में 13 मार्च को संगीत समारोह

Aman Samachar
error: Content is protected !!