Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिजली सब्सिडी बहाल करने की मुख्यमंत्री से विधायक महेश चौगुले ने की मांग 

भिवंडी [ युनिस खान ] 1 मार्च से महावितरण द्वारा पावरलूम सेक्टर की बिजली सब्सिडी बन्द किये जाने से पावरलूम उद्योग पर भारी संकट पैदा हो गया है.लगातार बढ़ती यार्न कीमतों सहित बिजली सब्सिडी बन्द होने से पैदा हुए हालात में पावरलूम उद्योग को चलाना बेहद कठिन ही नही नामुमकिन है.भाजपा विधायक महेश चौगुले नें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवम बस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख,ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत को पत्र लिखकर पावरलूम उद्योग की बेहतरी के लिए बिजली सब्सिडी पूर्ववत बहाल किये जाने के मांग की है.

         गौरतलब हो कि भिवंडी भाजपा विधायक महेश चौगुले द्वारा सब्सिडी बहाली के लिए मुख्यमंत्री ठाकरे व बस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख सहित ऊर्जा मंत्री राऊत को लिखे गए पत्र के अनुसार, देश में कृषि क्षेत्र के उपरांत पावरलूम सेक्टर से ही लाखों गरीब लोगों को रोजगार मिल रहा है.भिवंडी, मालेगांव, इचलकरंजी, धुलिया, कोल्हापुर, सोलापुर आदि शहरों में चल रहे पावरलूम उद्योग से करोड़ों लोगों को रोजगार मिलने से आजीविका चल रही है.भाजपा विधायक चौगुले के अनुसार,पावरलूम सेक्टर की बेहतरी के लिए आज तक सत्ता में आई सभी सरकारों ने बिजली सब्सिडी दी बावजूद महाविकास आघाडी सरकार बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी बन्द कर पावरलूम उद्योग से जुड़े लाखों लोगों के साथ भारी अन्याय एवं पावरलूम उद्योग पर ताला लगाने का कार्य कर रही है.बिजली सब्सिडी बन्द होने से उद्योग बन्द होगा जिससे लाखों लोग बेरोजगार व खाने को मोहताज हो जाएंगे.
           भिवंडी में पावरलूम ही एकमेव रोजगार है जिससे करीब 10 लाख से अधिक लोगों की रोजी रोटी चलती है. बिजली सब्सिडी बंद की घोषणा से पावरलूम मालिकों की नींद हराम हो गई है.पावरलूम मालिक पावरलूम बंद होने की आशंका से झेल रहे भारी तनाव की वजह से बीमार होने लगे हैं. भाजपा विधायक चौगुले नें पावरलूम उद्योग की बेहतरी के लिए बिजली सब्सिडी की पुनर्बहाली किये जाने की मांग मुख्यमंत्री ठाकरे,बस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख एवम ऊर्जा मंत्री नितिन राउत से की है.पावरलूम मालिकों को आशा है सरकार विधायक महेश चौगुले के पत्र को गंभीरता से लेकर बिजली सब्सिडी को पुनः बहाल जरूर करेगी.

संबंधित पोस्ट

रोटरी ने बांटीं दीपावली पर दिव्यांगों को कृतिम पैर व वील चेयर

Aman Samachar

महाशिवरात्रि की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कोतवाली मान्धाता के थानाध्यक्ष

Aman Samachar

सूक्ष्म उद्यमों के वित्तपोषण पर सिडबी की तीसरी राष्ट्रीय माइक्रोफाइनेंस कांग्रेस

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा अपनी विरासत को सभाले हुए देश के अग्रणी शहरों में अपना मुकाम बनाया – मंदाताई म्हात्रे  

Aman Samachar

बारिश से लबालब भरकर बहने लगा नवी मुंबई मनपा का मोरबे जलाशय

Aman Samachar

थाना माहेश्वरी मंडल द्वारा रामदेव जी का जम्मा उत्सव भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!