Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

लाल किला महोत्सव भारत भाग्य विधाता में मातृभूमि- प्रोजेक्शन मैपिंग शो को मिला जबरदस्त रिस्पांस 

नई दिल्ली [ अमन न्यूज नेटवर्क ] विश्व की प्राचीनतमसभ्यता के एक दस्तावेज के तौर पर अप्रैल 3 तक सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता में दिखाए जा रहे प्रोजेक्शन मैपिंग शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार व उत्साहवर्धन मिल रहा है जिसके चलते अब इसे स्थाई  कार्यक्रम बना दिया गया है जो पूरे साल चलता रहेगा।

         भारत में पहली बार संगीत, लाइट और साउंड के प्रयोग से मातृभूमि के जरिए उच्च स्तरीय तकनीक से भव्य मनोरम दृश्य पैदा किया गया है। प्रोजेक्शन मैपिंग शो में लंबे, अनूठे व विचित्र इतिहास को दर्शाया जा रहा है जो हमारे महान देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना का संचार करते हुए उन्हें गौरव से भर देता है।

      भारत की आजादी के 75 वें सालके आयोजन के तहत भारतसरकार के आजादी का अमृतमहोत्सव के एक अंगके तौर पर भारत भाग्यविधाता ने इस महोत्सवके जरिए देश ही नहीं बल्किविश्व में महानतम सांसकृतिक सम्मेलन का दर्जा हासिल कर लिया है।

       मातृभूमि शो के माध्यम से संस्कृति एवं पर्यटनमंत्रालय ने मौन्यूमेंट मित्र, डालमिया भारत लिमिटेडके साथ मिलकर भारत के समृद्ध इतिहास व धरोहरको नयी पीढ़ी के सामने परस्पर संवादों के साथलाल किले पर प्रदर्शित किया है। देश भर की प्रतिष्ठितहस्तियां इस महोत्सव की साक्षीबन चुकी हैं।

         उद्घाटन समारोह में भारत सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी और मौन्यूमेंट मित्र, डालमिया भारत लिमिटेडके प्रबंध निदेश श्री पुनीत डालमिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। लालकिले पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो काउद्घाटन करने वाले पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना व संस्कृति मंत्रालय में सचिवश्री गोविंद मोहन भी उद्घाटन रात्रि में मौजूदरहे।

        सुंदर अवधारणा, स्क्रिप्ट के साथ पेशकिया गया 30 मिनट का शो अपनेआप में शानदार सांस्कृतिक व दर्शनीय  अनुभव है। लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता में अप्रैल 3 तक जारी इसप्रोजेक्शन में सभी के लिए प्रवेशनिशुल्क है। इसके लिए निर्धारित समय निम्नवत है।

मार्च 29 से मार्च 31— शाम 7.30 बजे से 8.00 बजे तक

अप्रैल 1 व अप्रैल 2— रात 8.30 बजे से 9.00 बजे तक

अप्रैल 3—शाम 7.30 बजे से 8.00 बजे तक

     अगर आप इस प्रोजेक्शन शो को देखने के लिए महोत्सव में नहीं पहुंच सके हों तो चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि महोत्सव में इस शानदार प्रोजेक्शन को मिले दर्शकों के प्यार व उत्साह के चलते इसे लाल किले का स्थाई कार्यक्रम बना दिया गया है। इस लिए 10 दिनों के महोत्सव के समाप्त होने के बाद भी शो पूरे साल चलता रहेगा।

संबंधित पोस्ट

 गांधी, नेहरू के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें जातिगत मतभेदों को समाप्त करना होगा  – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किए 18 मोबाईल 

Aman Samachar

शेयर ऑटो रिक्शा पर रोक , कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले 767 ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई

Aman Samachar

एसजेवीएन ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए आरईआईएल के साथ किया एमओयू साइन 

Aman Samachar

कोरोना टीकाकरण केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को गुलाब का फूल देकर महापौर ने किया स्वागत

Aman Samachar

ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र में पहले  दिन 100 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया दूसरा डोज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!