Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ग्रामीण क्षेत्रों के मवेशियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पाटील से गुहार

 भिवंडी [ एम हुसैन ] भिवंडी ग्रामीण सहित पूरे ठाणे जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोवंश पशुओं की चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आए दिन किसानों की गाय, बैल एवं उनके बछड़ों के चोरी होने की घटनाएं घटित हो रही हैं जो  चिंतनीय है। जिसके कारण किसानों के सामने उनके पशुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। जिसके कारण गोवंश पशुओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाले जिला प्राणीक्लेष प्रतिबंधक सोसायटी के सदस्य अशोक जैन ने पंचायत राज केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटील से गोवंश पशुओं की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।
              उल्लेखनीय है कि पशु तस्करों द्वारा गोवंश पशुओं को गैरकानूनी तरीके से काटने के लिए भिवंडी के ग्रामीण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही चोरी के कारण किसानों में भय का वातावरण व्याप्त है। तालुका के कवाड़ स्थित मंदार लेले के घर के पास बांधी गई दो गायों की चोरी शुक्रवार की मध्यरात्रि में हो गई है , मंदार लेले की दोनों गायें गर्भवती थीं। इससे पहले भी ग्रामीण क्षेत्र में किसानों की कई गायें एवं बैलों की चोरी हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र से गाय,बैल एवं भैंस जैसे किसानों के पशुधन की चोरी का सत्र शुरू हो गया है। जिसके कारण घर के सामने बांधी गई गायें एवं उनके बछड़े सायंकाल के समय गायब होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिसकारण गायों की बड़े पैमाने पर तस्करी की जाएगी। किसानों द्वारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पशु तस्करों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में पशु तस्करों का आतंक बढ़ता जा रहा है।गोवंश पशुओं की सुरक्षा को लेकर अशोक जैन ने केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटील को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। उन्होंने पंचायत राज मंत्री से ठाणे के पुलिस आयुक्त एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा महाराष्ट्र पशुसंवर्धन अधिनियम 1995 (सुधारित) का पालन करने की मांग की है ,ताकि  सही ढंग से मवेशी सुरक्षित रह सकें ।

संबंधित पोस्ट

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने एड-जेन एम्बुलेंस लॉन्च की

Aman Samachar

आम आदमी का काम पूरे जोश के साथ करने पर सफलता निर्भर करती है – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

ठाणे में खतरनाक बिल्डिंग्स को लेकर तुरंत कदम उठाए जाएं –  सौरभ राव 

Aman Samachar

लौह पुरुष सरदार पटेल का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान – डा बाबूलाल सिंह पटेल

Aman Samachar

शुक्रवार सुबह से दुसरे दिन सुबह तक शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति खंडित रहेगी

Aman Samachar

पीएनबी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चुअल योग के लिए डिजिटल माध्यम से जागरूकता फैलाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!