Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मोदी सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की प्रदर्शनी

ठाणे ( युनिस खान ) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्यारह वर्षों में किए गए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ऐतिहासिक कार्यों की प्रदर्शनी कोपरी में आयोजित की गई। भाजपा कोपरी मंडल की ओर से अमरीश ठाणेकर द्वारा आयोजित इस गतिविधि में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। भाजपा कोपरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण भुजबल ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए जनसभा को संबोधित किया।
यह प्रदर्शनी ठाणे पूर्व , कोपरी के अष्टविनायक चौक में आयोजित की गई थी। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश में किए गए विकास कार्यों की सचित्र समीक्षा की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण भुजबल ने उपस्थित लोगों के सामने प्रधानमंत्री मोदी के कार्य विवरण की जानकारी भी विस्तार से रखी। इसके बाद आयोजित जनसभा में वक्ता शरद पुरोहित ने नागरिकों से संवाद किया तथा मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों के बारे में बताया। इस अवसर पर पूर्व नगर सेविका रेखा पाटिल, हाउसिंग फेडरेशन निदेशक विद्या कदम, श्रुतिका कोली-मोरेकर, सचिन केदारी, गणेश भोईर, सुमित चव्हाण, वरद कोली, दिगंबर अंधे, रोहित कावे के साथ ही कार्यक्रम के आयोजक अमरीश ठाणेकर और भाजपा कोपरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण भुजबल भी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

चक्रवात से जिले में 3 लोगों की मृत्यु , शहर में 159 पेड़ व सुरक्षा दीवार गिरने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

Aman Samachar

एसटी निगम के अंतर्गत 5 क्षेत्रीय विभाग का निर्माण

Aman Samachar

मंदिर में तीन बार चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई मांग की 

Aman Samachar

सरकार द्वारा घोषित डेढ़ हजार रूपये ऑटो रिक्शा चालकों के बैंक खाते में जमा कराने की मांग

Aman Samachar

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के पैनलिस्टों का कहना है कि डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों को गले लगाओ

Aman Samachar

नफरत फैलाने वाला बयान देने के मामले विधायक भोईर पर कब होगी कार्रवाई – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!