Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

परीक्षा पर चर्चा में मुंबई-ठाणे के छात्रों से बड़ी संख्या हिस्सा लेने का आवाहन

ठाणे [ युनिस खान ] एक अप्रैल को आयोजित होने वाले परीक्षा पर चर्चा के 5 वें संस्करण में मुंबई और ठाणे के लाखों छात्र, अभिभावक और शिक्षक हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं शिक्षा विभाग और केंद्रीय विद्यालय की तरफ से कहा गया है कि मुंबई और ठाणे जिले के सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से विभिन्न माध्यमों के जरिये जोड़ा जाएगा। इसके लिए लोगों से आवाहन किया जा रहा है।
          केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से छात्रों पर पड़ने वाले तनाव को दूर करने पर खासा जोर दिए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद अब सभी गतिविधियां सामान्य हो गई है। स्कूलों की परीक्षाएं भी अब ऑफलाइन शुरू हो गई है। इसके चलते अचानक बच्चों पर पढ़ाई और परीक्षा का लोड बढ़ गया है। पनवेल ओएनजीसी के प्रिंसिपल सोहन लाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के तनाव को कम करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चे सीधे प्रधानमंत्री से सवाल पूछ सकेंगे।
            प्राचार्य चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ठाणे जिले के छात्रों से तनाव मुक्त होकर परीक्षा दिलाने के लिए के तरह के तरीकों को सिखाया जाएगा। इसमें छात्र समय की सही उपयोगिता कैसे कर सकते हैं, इसका भी हुनर सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हुनर उनके जीवन में हमेशा मददगार साबित होगा। कार्यक्रम का आयोजन यूट्यूब, कई चैनलों के साथ सोशल साइट्स पर सीधे लाइव प्रसारण होगा।

संबंधित पोस्ट

धार्मिक स्थल खोलने की मांग को लेकर मनसे ने किया वृजेश्वरी मंदिर के सामने घंटानाद आन्दोलन 

Aman Samachar

कोरोना में माता पिता को गवाने वाले 10 वीं , 12 वीं के परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क माफ़ 

Aman Samachar

ऑर्किड्स – द इंटरनेशनल स्‍कूल में मनाया गया बाल दिवस समारोह

Aman Samachar

आईएमएफए ने मनाया 60वां स्थापना दिवस पर बोर्ड ने शेयरधारकों को 1:1 बोनस शेयरों की मंजूरी दी

Aman Samachar

आरटीई के तहत दाखिल छात्रों को स्कूल सामग्री और यूनिफॉर्म देने से स्कूलों ने किया इनकार – मेस्टा

Aman Samachar

मुलुंड कांग्रेस की ओर से जरूरतमंद लोगों को छाता वितरित

Aman Samachar
error: Content is protected !!