Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना काल में खुद की परवाह न कर जनसेवा के लिए गृहनिर्माण मंत्री व बार असोसिएशन ने किया सत्कार

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य के गृहनिर्माण विभाग को स्वतन्त्र पहचान देने व कोरोना काल में खुद की परवाह न कर जनसेवा करने के लिए गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड का ठाणे बार असोसिएशन की ओर से सत्कार किया गया। कोरोना काल में नागरिकों को भोजन , राशन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के दौरान वे संक्रमित हो गए थे।

               राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. आव्हाड ने कोरोना के चलते लोगों का काम धंधा बंद होने से उत्पन्न संकट काल में लोगों मदद कर रहे थे।  उसी दौरान अनेक लोगों से मिलने के दौरान डा. आव्हाड कोरोना संक्रमित हो गए थे। कई दिनों तक अस्पताल में रहकर कोरोना को मात देकर बाहर आये। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान राकांपा प्रमुख शरद पवार व मुख्यमंत्री   उद्धव ठाकरे ने फोन कर उनकी तबियत की जानकारी ले रहे थे। मंत्री पद ग्रहण करने के बाद अपने विभाग के कामकाज में गति लाने के साथ पुलिस कर्मियों को घर मुहैया कराने का कार्य किया।  डा. आव्हाड के कार्यों को देखते हुए ठाणे बार असोसिएशन की ओर उनका सत्कार किया गया।  इस मौके पर वरिष्ठ नगर सेवक अशरफ पठान शानू , मनपा परिवहन सदस्य शमीम खान व बार असोसिएशन का पदाधिकारी ,सदस्य उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

कल्याण पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले पत्रीपुल का पहला 76 .67 मीटर का गार्डर आज सफलता पूर्वक लगा 

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईपीआरएस (IPRS) का #अनलेस हर म्युझिक(UnleashHERMUSIC)अभियान

Aman Samachar

जिप के लोकनिर्माण व आरोग्य सभापति ने कोरोना मरीजों के लिए मानधन व भत्ता खर्च करने का दिया पत्र 

Aman Samachar

ग्लोबल समेत सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें – विरोधी पक्षनेता

Aman Samachar

 लक्ष्मी पूजा के दिन वायु प्रदूषण के स्तर में 4 प्रतिशत और ध्वनि स्तर में 24 प्रतिशत की वृद्धि

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रांची क्षेत्र की ओर से “डिजिटल सर्विस आउटलेट” का शुभारंभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!