Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रामनगर व हजुरी के नालों का दौराकर विरोधी पक्षनेता ने मरम्मत व सफाई कराने की मनपा को दी चेतावनी

 ठाणे [ युनिस खान ] रामनगर व हजुरी के नालों को तत्काल दुरुस्त कर सफाई करने का मुद्दा उठाते हुए मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने कहा है कि मानसून में किसी प्रकार की अनुचित घटना न होने पाए।  इसका ध्यान रखते हुए नालों की मरम्मत व सफाई कराने करने पर मनपा ध्यान दे अन्यथा राकांपा आन्दोलन करेगी।

राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड के आदेश व शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे के मंग्दर्शन में विरोधी पक्षनेता पठान ने आज रामनगर व हजुरी का दौरा कर नालों का निरिक्षण किया। उन्होंने नागरिकों की समस्या सुनते हुए कहा कि यहाँ के नालों की स्थिति बहुत ख़राब है। इनकी तत्काल मरम्मत कराके सफाई कराने की आवश्यकता है। वर्ष 2017 में रामनगर के नाले में अजय अठवाल नामक युवक बह गया था जिसकी तीन माह बाद उरण में लाश मिली थी।  उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं  भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए। विरोधी पक्षनेता पठान के दौरे में मनपा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता रविन्द्र शिंदे , मुख्य स्वच्छता निरीक्षक तडमवार ,आदि अधिकारी के अलावा राकांपा महिला अध्यक्ष सुजाता घाग ,  युवक अध्यक्ष विक्रांत खामकर आदि उपाथित थे। पिछले सप्ताह पठान ने शहर के 8 आठ नालों का दौरा कर निरिक्षण किया। जिसके बाद नालों की सफाई के कार्य में कुछ गति आई अन्यथा नालों की सफाई का कार्य इन्द्रदेव  भरोसे ही चल रहा था। उन्होंने कहा कि उचित तरीके से नालों की मरम्मत व सफाई नहीं होने से प्रतिवर्ष नालों के पानी लोगों के घरों में भर जाता हैं। उन्होंने कहा की एक सप्ताह में नालों की मरम्मत व सफाई नहीं हुई तो हम सड़क पर उतरकर आन्दोलन करेंगे।

संबंधित पोस्ट

मराठी भाषा दिवस हस्ताक्षर अभियान को नागरिकों का अच्छा समर्थन – कांग्रेस 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट का ‘दिवाली एक्सप्रेस’ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय गिफ्ट शिपमेंटेस पर ग्राहकों को देता है  65% तक की छूट

Aman Samachar

रंगमंच कामगारों को महापौर के हाथो राशन का वितरण किया गया 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने पीएनबी ईज आउटलेट का उद्घाटन कर मनाया 76 वां स्वतंत्रता दिवस

Aman Samachar

भाजपा स्लम सेल ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा ने कलकारों व लेखकों को किया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!