Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने अपनी नई प्रोप्राइटरी बस का इंटीरियर डिजाइन करने के लिए सिटीफ्लो के साथ की साझेदारी 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आईसीई और ईवी स्पेस में कॉमर्शियल वाहन ओईएम्स के एंड-टू-एंड समाधान पेश करने वाली भारत की एकमात्र एकीकृत कॉमर्शियल वाहन सीटिंग एवं इंटीरियर कंपनी पिनेकल इंडस्ट्रीज ने एक बार फिर से रास्ता दिखाने का काम किया है, क्योंकि उसने अपनी नई प्रोप्राइटरी  बस की सीटिंग एवं इंटीरियर्स को डिजाइन, विकसित और निर्मित करने के लिए एक बार फिर से मुंबई की ऐप-आधारित आवागमन कंपनी सिटीफ्लो के साथ भागीदारी की है। यह देश में विशेष रूप से शहरी भारतीय यात्रियों के लिए तैयार की गई अपनी तरह की पहली बस डिजाइन है। सिटीफ्लो ने ऐसी 1,500 नई बसें शामिल करने का लक्ष्य रखा है, जो अगले 2 वर्षों में 1 लाख ग्राहकों को सेवा प्रदान करेंगी।

       पिनेकल इंडस्ट्रीज भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव इंटीरियर, सीटिंग सिस्टम, ईवी कंपोनेंट, स्पेशियालिटी व्हीकल, रेलवे सीटिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है। सिटीफ्लो बस की डिजाइन और निर्माण प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 2 साल का वक्त लगा और बसों का अगला संस्करण तैयार करने के लिए मोबिलिटी इंडस्ट्री के प्रमुख दिग्गज एक साथ आ गए। नई प्रोप्राइटरी  बस के लिए पिनेकल इंडस्ट्रीज ने सीटों, इंटीरियर ट्रिम्स पैनल, लगेज रैक, ड्राइवर पार्टीशन/मैगजीन होल्डर, अम्ब्रेला होल्डर, रूफ, फ्लोरिंग एवं एंबियंस लाइटिंग की डिजाइन, विकास और विनिर्माण पर काम किया।

        सिटीफ्लो की नई प्रोप्राइटरी बस के इंटीरियर के विकास, डिजाइन और विनिर्माण का कार्य पिनेकल इंडस्ट्रीज ने किया। सिटीफ्लो के ग्राहक आधार में किए गए गहन अनुसंधान के सहारे सीट को अंतिम रूप देने से पहले इसके तीन प्रोटोटाइप तैयार किए गए, जिनके लिए बस में सवार होने वाले ग्राहकों के बर्ताव पर खास गौर किया गया था। जरूरी मानक एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए बस को भारत बेंज चेसिस का इस्तेमाल करके विभिन्न रूपों में बनाया गया। मौजूदा बस इंटीरियर को पूरी तरह से नया रूप दिया गया तथा उसी के अनुसार नए रूप में परिवर्तित किया गया।

           इस साझेदारी को लेकर बात करते हुए पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रेसीडेंट श्री अरिहंत मेहता ने कहा, “सिटीफ्लो के साथ हुई हमारी साझेदारी यात्रियों के आवागमन में सर्वोत्तम आराम सुनिश्चित करती है। यह सहभागिता कॉमर्शियल मोबिलिटी स्पेस में पिनेकल इंडस्ट्रीज को एक लीडर के तौर पर स्थापित करने वाले हमारे लक्ष्य को पुख्ता करती है। मुझे भरोसा है कि पिनेकल और सिटीफ्लो, ये दोनों मिलकर भारतीय सड़कों के लिए और ज्यादा उन्नत परिवहन मुहैया कराएंगी।”

        इस सहभागिता के बारे में सिटीफ्लो के क्रिएटिव हेड विपिन जो का कहना है- “पिनेकल इंडस्ट्रीज के साथ हुई हमारी साझेदारी ने ऐसा ग्राहक अनुभव डिजाइन करने में अहम भूमिका निभाई है, जो सिटीफ्लो के ग्राहक के लिए वाकई बेमिसाल था। ऑटोमोटिव इंटीरियर्स और सीटिंग सिस्टम विकसित करने में अपनी विशेषज्ञता के दम पर पिनेकल ने हमें हमारी हिदायतों के अनुसार डिजाइनिंग, प्रोटोटाइपिंग और मैन्युफैक्चरिंग के सर्वोत्तम संसाधन प्रदान किए। अपने इंटीरियर्स का परीक्षण और सुधार जारी रखते हुए उनके साथ हमारी सहभागिता बरकरार है।”

           नई एर्गोनोमिक सीट प्रोफाइल में मेमोरी फोम कुशन के साथ एडजस्टेबल नेक रेस्ट, सख्त लम्बर सपोर्ट, प्रति यात्री अलग-अलग चार्जिंग पोर्ट, सीटों के बीच एक सेंटर आर्मरेस्ट और साझा यात्रा में ज्यादा सहज अनुभव प्रदान करने के लिए एक स्वतः संज्ञान लेने वाला रिक्लाइनिंग और सीट स्लाइडिंग तंत्र मौजूद है। सीट के अलावा हेडरूम फैलाने और बस में इच्छित जगह बढ़ाने के लिए ओवरहेड लगेज रैक को रीडिजाइन किया गया है। ज्यादा प्रीमियम कलर पैलेट, मजबूत सामग्री और आस-पास की लाइटिंग का समावेश करके शांत, सुकून भरा आरामदायक घेरा उत्पन्न करने के लिए बस के सौंदर्य और माहौल को बेहतर स्वरूप प्रदान किया गया है।

संबंधित पोस्ट

मनपा के सभी कर संग्रह केंद्र छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे

Aman Samachar

Remembering Stephen Hawking: Books and quotes from the scientist that prove his genius

Admin

गैस सिलेंडर विस्फोट से घर में लगी आग सेसारा सामान जलकर राख

Aman Samachar

भिवंडी में जल्द बनेगा छठ देवी माता का मंदिर– निलेश चौधरी

Aman Samachar

Update Aadhaar Address Online: जानिए किस तरह घर बैठे आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है पता

Admin

दयालु हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार व भंडारे में जुटी भक्तों की भीड़

Aman Samachar
error: Content is protected !!