Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने मेरठ में पहले बहु-सुविधा केन्द्र “पीएनबी भवन” का किया उद्घाटन 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), देश के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, ने आज मेरठ में पहले बहुसुविधा केन्द्र “पीएनबी भवन” का उद्घाटन किया।श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी व सीईओ, पीएनबी ने “पीएनबी भवन” का उद्घाटन किया, इस अवसर पर श्री सुरिन्दर पाल सिंह, अंचल प्रबंधक, मेरठ तथा उप अंचल प्रबंधक, आंचलिक लेखा परीक्षा कार्यालय प्रमुख, मंडल प्रमुख, सहायक महाप्रबंधकगण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

           1564 वर्ग मीटर में फैले 3 मंजिल व 2 बेसमेन्ट वाले “पीएनबी भवन” में अंचल कार्यालय, आंचलिक लेखा परीक्षा कार्यालय, अंचल शस्त्र कार्यालय, मंडल कार्यालय-मेरठ तथा एमसीसी-2 आदि अन्य कार्यालय हैं, जिनमें लगभग 200 स्टाफ सदस्य कार्य करेंगे। इस अवसर पर बैंक द्वारा लाभार्थियों व उद्यमियों को रु.300 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।मेरठ वाणिज्यिक गतिविधियों का केन्द्र है, जिसमें औद्योगिक सेक्टर में तीव्रता से प्रगति हुई है। शहर में राष्ट्रीयकृत, निजी एवं सहकारी बैंकों के विविधतापूर्ण नेटवर्क द्वारा बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री गोयल ने कहा, “हम औद्योगिक क्षेत्र में मेरठ में उपलब्ध संभावनाओं तथा बैंकिंग उद्योग जगत में इसके योगदान की सराहना करते हैं, और “पीएनबी भवन” के उद्घाटन को हम मेरठ में अपनी वृद्धि के एक अवसर के रूप में देखते हैं।”मेरठ अंचल के 5 मंडलों यथा मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर व सहारनपुर में फैली 375 शाखाओं द्वारा ग्राहकों को विविधतापूर्ण बैंकिंग सेवाएं व उत्पाद प्रदान किए जा रहे हैं, इस नए “पीएनबी भवन” द्वारा पीएनबी ने ग्राहकों का सबसे पसंदीदा बैंक बनने के लिए अपने दृढ़ विश्वास के साथ एक और कदम बढ़ाया है।

संबंधित पोस्ट

तालाबों के सौंदर्यीकरण, सड़क, सफाई कार्य का मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Aman Samachar

 बिजली कनेक्शन काटने गए महावितरण कर्मियों से मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज 

Aman Samachar

छोटे विक्रेताओं को मिलेगा थोक बाजार का मंच

Aman Samachar

यह न भूलें कि राकांपा की वजह से नरेश म्हास्के निर्विरोध महापौर बने –  आनंद परांजपे

Aman Samachar

डालमिया सीमेंट भारत के श्री महेन्‍द्र सिंघी को आईसीआर और फर्स्‍ट कंस्‍ट्रक्‍शन काउंसिल के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्‍मानित

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया ने भारतीय बाज़ार में पूरे किए 10 साल

Aman Samachar
error: Content is protected !!