Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होम क्रेडिट इंडिया ने भृगु सहगल को चीफ सेल्स ऑफिसर के पद पर किया नियुक्त 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आज के दौर में फिजिटल बिजनेस मॉडल की अहमियत लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे देखते हुए ग्राहकों को वित्तीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने वाले अंतर्राष्ट्रीय संस्थान की स्थानीय शाखा, होम क्रेडिट इंडिया ने लगातार विकसित हो रहे रिटेल बिजनेस इकोसिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए युवा और बेहद जोशीले नेतृत्वकर्ता, श्री भृगु सहगल को चीफ सेल्स ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है।

              भृगु को बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र के बड़े ब्रांड्स के साथ काम करने का 16 से अधिक वर्षों का अनुभव है, जिनमें कोटक महिंद्रा बैंक और यस बैंक जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें नए जमाने की इंटरनेट कंपनियों – Magicbricks.com और Quikr.com के साथ काम करने का भी अनुभव प्राप्त है।

            इस मौके पर श्री ओन्ड्रेज कुबिक, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, होम क्रेडिट इंडिया, ने भृगु का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा: “होम क्रेडिट इंडिया में भृगु जैसे युवा और जोशीले नेतृत्वकर्ता का स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। ग्राहकों और उनकी जरूरतों के अनुरूप ओमनीचैनल कनेक्शन को बनाए रखने के लिए, हमने लगातार विकसित हो रही ऑफलाइन-टू-ऑनलाइन अर्थव्यवस्था में व्यापार के अपने फिजिटल मॉडल को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया है। इस लिहाज से भृगु बिल्कुल सही विकल्प हैं क्योंकि उन्हें वित्तीय सेवाओं और उपभोक्ता इंटरनेट कंपनियों के साथ काम करने का शानदार अनुभव प्राप्त है, और उनका यह अनुभव हमारी कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। मुझे यकीन है कि, एक प्रमुख कंज्यूमर फाइनेंस कंपनी के तौर पर भृगु हमारे सफर के अगले चरण में संभावनाओं के द्वार खोलेंगे, साथ ही भविष्य के विकास के लिए एक ठोस आधार तैयार करेंगे।

              होम क्रेडिट में, वह पॉइंट ऑफ़ सेल (PoS) या रिटेल टचप्वाइंट बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ाने, नई कैटेगरी बनाने के साथ-साथ ब्रांड साझेदारी के माध्यम से रिटेल एवं डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर इकोसिस्टम में तालमेल बनाने के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने IILM, दिल्ली से PGDBM की डिग्री प्राप्त की है और दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है।

           होम क्रेडिट इंडिया में अपनी नियुक्ति के बारे में बात करते हो हुए, भृगु ने कहा: “होम क्रेडिट इंडिया के साथ एक नए सफर की शुरुआत को लेकर मैं उत्साहित हूँ, वह भी ऐसे समय में जब उन्होंने भारतीय बाजार में अपना एक दशक पूरा कर लिया है।कंज्यूमर फाइनेंस इंडस्ट्री के लिए जबरदस्त उत्साह का दौर आने वाला है, साथ ही भारत में होम क्रेडिट के दायरे का विस्तार भी जगजाहिर है। होम क्रेडिट आने वाले दशक में अपने सफर के दौरान बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए तैयार है, और इस कंपनी से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं भी इसके नए सिरे से विकास और उम्मीदों को पूरा करने में योगदान देने के लिए तैयार हूँ।”

         होम क्रेडिट इंडिया ने वर्ष 2012 से ही भारत में क्रेडिट के दायरे को बढ़ाने तथा वित्तीय सेवाओं में सभी को शामिल करने पर ध्यान देते हुए देश भर में 50 हजार से अधिक PoSes के माध्यम से 15 मिलियन (1.5 करोड़) लोगों को ऋण की सुविधा देने के सपने को साकार किया है। होम क्रेडिट में बड़े पैमाने पर डिजिटल बदलाव की वजह से ग्राहकों और खुदरा कारोबारियों को ऑनलाइन तरीकों को अपनाने में मदद मिली है।

संबंधित पोस्ट

1 मई से 18 वर्ष से अधुक आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू , पंजीकरण कराना अनिवार्य

Aman Samachar

बिजली की दर वृद्धि व बढ़ी बिल के खिलाफ महावितरण कार्यालय पर भाजपा का निषेध मोर्चा आज 

Aman Samachar

उत्तर भारतीय सेल के पनवेल तालुका प्रमुख पद पर प्रजापति की नियुक्ति

Aman Samachar

आशीर्वाद स्कूल में शिवसेना शहर प्रमुख प्रसाद पाटील ने किया खेल महोत्सव का शुभारंभ

Aman Samachar

समय पूर्व मनपा चुनाव न होने से प्रशासक नियुक्त करने की संभावना बढ़ी , गेंद नगर विकास विभाग के पाले में 

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा ने 25 हजार व 19 हजार रूपये सनुग्रह अनुदान की किया घोषणा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!