Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एयू बैंक ने बैंकिंग परिचालन के 5 वर्ष पूरे करने पर 1:1 बोनस शेयर व प्रति शेयर एक रुपये डिविडेंड की घोषणा की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज हुई अपनी बैठक में 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही और साल के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी। वित्त वर्ष  के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, श्री संजय अग्रवाल, एमडी और सीईओ, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा, “असाधारण रूप एवं  चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच, एयू बैंक ने 19 अप्रैल, 2022 को एक स्माल फाइनेंस बैंक  के रूप में 5 वर्ष पूरे कियेI

                 इस उप्लक्ष पर मैं एक संस्थापक और एक उद्यमी के रूप में अत्यधिक गौरवन्वित महसूस कर रहा हूँ। मैं अपने ग्राहकों, निवेशकों, कर्मचारियों और अन्य स्टेक होल्डेर्स के एयू में अटूट विश्वास के लिए आभारी हूं। मैं इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान सरकार, आरबीआई और अन्य नियामकों के समर्थन और मार्गदर्शन के लिए भी अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं। हमारे शेयरधारकों के प्रति आभार व्यक्त करने और एक एसएफबी के रूप में 5 साल के सफल समापन का जश्न मनाने हेतु, बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने तथा वित्त-वर्ष 2022  के लिए 1रुपये प्रति शेयर (प्री बोनस इश्यू) का डिविडेंड अथवा 0.50 रुपये प्रति शेयर (एक्स बोनस इश्यू) देनेकी सिफारिश की है।

               वर्तमान तिमाही में हमारा वित्तीय प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है । इस वित्त वर्ष में हमने अपनी प्रावधान नीति (प्रोविजननिंग पॉलिसी) को मजबूत किया, अपने कवरेज अनुपात को बढ़ाया, अस्थायी प्रावधान (फ्लोटिंग प्रोविज़न) बनाकर और अपने बोर्ड का विस्तार करके अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए, विवेकपूर्ण तरीके से उपलब्ध हेडरूम का उपयोग किया है। इसके साथ ही मानव संसाधन, डिजिटल एसेट और ब्रांड-निर्माण में किए में निवेश कर हम ग्राहक-केंद्रित तथा भविष्य की ओर अग्रसर बैंक बनाने की दिशा में आगे बढ़े हैं। मेरा मानना है कि हम अपने मुख्य क्षेत्रों में उभरते अवसरों का लाभ उठाने के लिए सही स्थिति में हैं। हम मुद्रास्फीति के दबावों, राजनीतिक जोखिमों और कोविड के प्रभाव को ध्यान में रखकर सावधानीपूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के ई-कॉमर्स ब्रांड ‘जयपोर’ ने मेन्सवेयर में किया पदार्पण

Aman Samachar

चक्रवाती तूफान से दर्जनों पेड़ गिरने से आधा दर्जन वाहन व कई घर क्षतिग्रस्त

Aman Samachar

छोटे विक्रेताओं को मिलेगा थोक बाजार का मंच

Aman Samachar

मोटोरोला ने लॉन्च किया एज 40 नियो –दुनिया का सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन

Aman Samachar

राशनिंग कार्यालय की जर्जर इमारत का एकीकृत पुनर्विकास कराने की विधायक ने की मांग  

Aman Samachar

कोरोना आयसोलेशन के मरीजों से अधिक शुल्क लेने वाले होटल प्रबंधन के खिलाफ मनसे ने की कार्रवाई की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!