Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने मनाया 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] देश के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकपंजाब नैशनल बैंक (पीएनबीने 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों के लिए शारीरिक  मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर परपीएनबी परिवार ने एकजुट होकर अपने प्रधान कार्यालय तथा सभी अंचलों और मंडलों में तनाव प्रबंधनरिलैक्सेशन तकनीकों और श्वास के व्यायाम पर ध्यान केंद्रित करते हुए आज सुबह विभिन्न इंटरैक्टिव योग सत्रों में भाग लेकर योग दिवस मनाया।                   चूंकि भारत आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैइस वर्ष योग दिवस की थीममानवता के लिए योग” है जो लोगों के भीतर सहानुभूति और एकजुटता का निर्माण करने पर केंद्रित है।इस थीम का चयन भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया जो दयाकरुणा और एकता के साथ कोविड19 के प्रकोप का सामना करने के लिए एक साथ आगे आने हेतु सभी देशवासियों को समर्पित है।

 इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों को धन्यवाद देते हुए पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडी मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओश्री अतुल कुमार गोयल ने कहा कि “किसी संस्था की सफलता का सीधा संबंध इसके कर्मियों के स्वास्थ्य से होता है जिससे क्षमताउत्पादकता  एकाग्रता में वृद्धि होती है। योग एक 3000 वर्ष पुरानी पद्धति है जो चेतना के विस्ताररिलैक्सेशन और फ्लेक्सिबलिटी को बढ़ाने की एक सिद्ध प्रणाली है और यह मस्तिष्क  शरीर को एकाग्र करने में सहायक है। इसीलिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिपादित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विचार सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने प्रस्तावित किया जिसे 177 अन्य देशों का समर्थन प्राप्त हुआ।

            योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द “युज” से हुई है जिसका अर्थ “एकजुट होना” है। पीएनबी में हम “वन टीम वन ड्रीम” के ध्येय में विश्वास रखते हैं और योग का सार हमारे एकता के दर्शन के साथ मेल खाता है। इसीलिएअपने कर्मचारियों के सामाजिकमानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति पीएनबी की प्रतिबद्धता के साथहम समग्र विकास के लिए इस योग अभ्यास को अपनी दिनचर्या का दैनिक हिस्सा बनाने के लिए स्वयं से दृढ निश्चय करते हैं।प्रधान कार्यालय में आयोजित योग सत्र में पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडीएवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओश्री अतुल कुमार गोयलकार्यपालक निदेशक श्री विजय दुबेमुख्य प्रबंधकगणवरिष्ठ अधिकारीगण  बैंक के अन्य स्टाफ सदस्यगण शामिल हुए।

संबंधित पोस्ट

फ़नस्कूल ने भारत में रूबिक क्यूब बनाने और वितरित करने के प्राप्त किए अधिकार

Aman Samachar

कोरोना प्रभावित जरुरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में जुटा अग्रवाल समाज

Aman Samachar

श्री महावीर जैन हॉस्पिटल ने वंचित बच्चों की मुफ्त में दिल की सर्जरी कर मनाया अपना दूसरा स्थापना दिवस

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 500 वर्ग फुट तक के घरों को संपत्ति कर में छूट दी जायेगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

आकाश+BYJU’S के 440 छात्रों ने NTSE (चरण II) में उत्तीर्ण होने का बनाया रिकॉर्ड

Aman Samachar

क्रेडिट रिपोर्ट की भूमिका और गृह ऋण के लिए पात्रता , कम क्रोडिट स्कोर के पांच शीर्ष कारण

Aman Samachar
error: Content is protected !!