Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईज 4.0 सुधार सूचकांक में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का प्रथम स्थान

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईज 4.0 सुधार सूचकांक में “समग्र रूप से श्रेष्ठ कार्यनिष्पादन करने वाला बैंक” के रूप में सम्मानित किया गया है. इसके अलावा, एस्पायरिंग इंडिया के लिए स्मार्ट लेंडिंग और न्यू ऐज 24X7 बैंकिंग के लिए बैंक को प्रथम स्थान और टेक-इनेबल्ड ईज ऑफ बैंकिंग, विवेकपूर्ण बैंकिंग को संस्थागत स्वरूप देने तथा गवर्नेंस एवं निष्पादन केन्द्रित एचआर में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है .

श्रीमती निर्मला सीतारमण, माननीय केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामले मंत्री द्वारा 16 सितंबर, 2022 को भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में बैंक को सम्मानित किया गया.

एनहांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस (ईज) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) द्वारा प्रारंभ की गई सुधार संबंधी पहल है. ईज 4.0 के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र इस प्रकार थे i ) एनालिटिक्स द्वारा समर्थित डिजिटल लेंडिंग ii) 24×7 बैंकिंग सेवाएं iii) डेटा- इनेबल कृषि वित्त पोषण और iv) वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र के साथ जुड़ाव.

बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री जयदीप दत्ता राय ने कहा कि “पिछले कुछ वर्षों में बैंक ऑफ बड़ौदा रूपांतरण के मार्ग पर प्रशस्त है. हमें यह सम्मान प्राप्त होने पर बेहद खुशी है, जो बैंक द्वारा किए गए सुधारों का प्रमाण है. प्रौद्योगिकी को केंद्र में रखते हुए, बैंक ग्राहकों के लिए बैंकिंग को आसान और अधिक सुविधाजनक बनाने हेतु डिजिटल स्पेस में विभिन्न पहल करने में अग्रणी रहा है, साथ ही साथ इसका उद्देश्य आंतरिक कार्यक्षमता में अभिवृद्धि एवं लागत में कमी करना रहा है. बैंक ऑफ़ बड़ौदा की पूरी टीम और हमारे भागीदारों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई, क्योंकि हम एक ऐसी संस्था के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत हैं जिस पर हम सभी को गर्व है.”

श्री जयदीप दत्ता राय ने कहा कि “ईज सुधारों ने बैंक के रूपांतरण में एक बड़ी भूमिका निभाई है. हम इसे संभव बनाने के लिए डीएफएस, भारत सरकार, हमारे नियामकों और आईबीए से प्राप्त सहयोग और मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्त करते हैं”.पिछले वर्ष ईज 3.0 पीएसबी बैंकिंग सुधार सूचकांक में बैंक ऑफ़ बड़ौदा को समग्र रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था.

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा में कोरोना का पहला मरीज मिलने वाले स्थान में बनी अस्पताल में टीकाकरण केंद्र शुरू

Aman Samachar

एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (ACCA), यूके के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

जौनपुर में फिल्म अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य पर हमला की घोर निंदा,अभिनेता मयंक दुबे सरकार को देंगे ज्ञापन

Aman Samachar

एसर के ग्‍लोबल चेयरमैन एवं सीईओ जैसन चेन ने मेक इन इंडिया को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

Aman Samachar

पीएनबी ने 4 क्लिक एवं सिंगल ओटीपी में पूर्व-स्वीकृत व्यक्तिगत ऋण का किया शुभारंभ

Aman Samachar

मानसून की पहली बारिश में भिवंडी की सड़कें जलमग्न , जनजीवन अस्त व्यस्त  ,

Aman Samachar
error: Content is protected !!