Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चक्रवात में डूबे बार्ज पी 305 के 66 लोगों की मृत्यु, अभी भी 9 लापता लोगों की खोज शुरू

मुंबई [ युनिस खान ] तौकते चक्रवाती तूफ़ान से मुंबई हाई के निकट अरब सागर में डूबे बार्ज पी 305 में फंसे 66 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। बार्ज पी 305 में मुंबई हाई के समुद्र में फंसे 186 लोगों को नौसेना व कोस्टगार्ड ने बाहर निकल लिया है। अभी तक गायब 9 लोगों की तलाश शुरू है।

नौसेना की चार और तटरक्षक दल छः नौकाएँ व कंपनी की दो जहाज  लापता लोगों की खोज करने में जुटी हैं। नौसेना के सी किंग हेलीकाप्टर व पी 8 टोही विमान , तटरक्षक दल के चेतक हेलीकाप्टर की सेवा ली जा रही है। मुंबई हाई दुर्घटना मामले में बार्ज के मुख्य अभियंता मुस्त्फिर  रहमान हुसैन शेख के बयान के बाद कर्मचारियों की मृत्यु के लिए जिम्मेदार कैप्टन राकेश बल्लभ समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। कैप्टन बल्लभ पर आरोप लगा है कि बार बार कहने के बावजूद उन्होंने कर्मचारियों की कोई बात नहीं सुनी है। कैप्टन बल्लभ खुद भी अभी तक लापता है। बार्ज को समुद्र से न हटाने के लिए कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के आदेश दिए जाने की आशंका जताई गयी है। 17 मई 2021 को अरब सागर में डूबे बर्ज पी 305 की दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ओएनजीसी और एफकांस के खिलाफ राकांपा व शिवसेना ने कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

बाइटएक्सएल ने अपने कॉलेज ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम को बढ़ाने के लिए वरिष्ठ शिक्षा विशेषज्ञों की नियुक्ति की

Aman Samachar

   बॉब फाइनेंशियल और भारतीय नौसेना ने साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च

Aman Samachar

मोटोरोला ने लॉन्च किया एज 40 नियो –दुनिया का सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन

Aman Samachar

मुलुंड तहसीलदार कार्यालय पर ओबीसी आरक्षण बचाओ आंदोलन”

Aman Samachar

ठाणे में एम्स अस्पताल शुरू करने की केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री से भाजपा नेताओं ने की मांग

Aman Samachar

पीडियाट्रिक सुविधा व एचआरसीटी स्केनिंग मशीन का नगर विकास मंत्री शिंदे के हाथो लोकार्पण

Aman Samachar
error: Content is protected !!