Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फ्लिपकार्ट और कारदेखो ने ग्राहकों के लिए एक व्यापक ऑटो अनुभव प्रदान करने के लिए पार्टनरशिप की  

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के अपने घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट और भारत के प्रमुख ऑटो सर्च और डिस्कवरी पोर्टल्स – कारदेखो और बाइकदेखो की मूल कंपनी गिरनारसॉफ्ट ने आज एक सामरिक पार्टनरशिप की घोषणा की, जिसमें अभिनव टूल्स, सेलेक्शंस और ऑटोमोबाइल कंटेंट जैसे स्पेसफकैशन्ज़, कीमतें, तुलनात्मक विवरण और बहुत कुछ फ्लिपकार्ट ऐप और मोबाइल वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

         फ्लिपकार्ट ऑटो श्रेणी पर अपना फोकस मजबूत कर रहा है जिसमें वर्तमान में एक्सेसरीज़, चुनिंदा ऑटो सेवाएं, ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स और इंशोरेन्स विकल्प शामिल हैं। गिरनारसॉफ्ट के साथ यह पार्टनरशिप देश भर में अपने यूजर्स को सर्च, रिसर्च और तुलनात्मक अध्ययन द्वारा उचित जानकारी प्रदान कर उपयुक्त ऑटो निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा । फ्लिपकार्ट के ऑटोमोबाइल सेक्शन का इंटरफेस आसान नेविगेशन, डिस्कवरी,  और सहजता से आपकी ज़रूरतों को सुनिश्चित करने के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है।

       इस पार्टनरशिप के बारे में बोलते हुए, फ्लिपकार्ट के वाईस प्रेजिडेंट, मोनेटाइजेशन,  संकल्प मेहरोत्रा ने कहा, “गिरनारसॉफ्ट के साथ हमारा जुड़ाव हमारे ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण की नीति के अनुरूप है, ताकि टेक्नोलॉजी आधारित उपायों के माध्यम से उन्हें सर्वोत्तम विकल्प उपलब्ध कराये जा सकें। फ्लिपकार्ट पर 400 मिलियन से अधिक यूजर्स के साथ, हम उनकी आवश्यकताओं को गहराई से समझने में सक्षम हैं। गिरनारसॉफ्ट के साथ हमारा जुड़ाव हमारे ग्राहकों को कार और 2-व्हीलर एक्सप्लोरेशन के दौरान ऑटो श्रेणी में अधिक विकल्प और सलेक्‍शन प्रदान करेगा। यूजर्स अपनी पसंद के वाहन के बारे में अधिक जानकारी और विवरण प्राप्त करने में सक्षम होंगे। यह पार्टनरशिप सभी ग्राहकों तक पहुंच सुलभ बनाने की दिशा में एक और कदम है।”

      गिरनारसॉफ्ट के न्यू ऑटो बिजनेस के सीईओ मयंक जैन ने कहा, “फ्लिपकार्ट के साथ यह पार्टनरशिप हमें देश में नए और व्यापक लोगों तक अपनी ट्रेडमार्क ऑटो सर्च और डिस्कवरी सेवाओं को पहुंचाने का मौका देती है। फ्लिपकार्ट की पहुंच और ऑटो-टेक सोलूशन्स में हमारे व्यापक अनुभव की पार्टनरशिप यूजर्स के लिए वाहन डिस्कवरी, रिसर्च और शॉपिंग अनुभव को अत्यंत सुगम बनाएगी। यह पार्टनरशिप हमें कारदेखो के भारत में पर्सनल मोबिलिटी स्पेस को डिस्रप्ट करने के विजन को हासिल करने के करीब ले जाती है।”

         ई-कॉमर्स के बढ़ती लोकप्रियता और उपयोग के साथ, यह साझेदारी संपूर्ण भारत में लाखों ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के साथ ही सभी आकार के ओईएम और डीलरशिप्‍स के लिए अपने व्यवसाय को बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।

फ्लिपकार्ट समूह के बारे में 

फ्लिपकार्ट समूह भारत के अग्रणी डिजिटल कॉमर्स समूहों में से एक है और इस समूह में फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, फ्लिपकार्ट हेल्थ+ और क्लियरट्रिप कंपनियां शामिल हैं।

       वर्ष 2007 में स्थापित, फ्लिपकार्ट ने लाखों उपभोक्ताओं, विक्रेताओं, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को भारत की डिजिटल कॉमर्स क्रांति का हिस्सा बनने में सक्षम बनाया है, जिसमें 400 मिलियन से अधिक का पंजीकृत ग्राहक आधार है, जहाँ 80 से ज्यादा श्रेणियों में 150 मिलियन से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं। भारत में कॉमर्स का लोकतंत्रीकरण करने, पहुंच और सामर्थ्य बढ़ाने, ग्राहकों को संतुष्ट रखने, इकोसिस्टम में लाखों रोजगार सृजित करने और उद्यमियों और एमएसएमई जनरेशन को सशक्त बनाने के हमारे प्रयासों ने हमें कई उद्योगों में सबसे पहले नवाचार करने के लिए प्रेरित किया है। फ्लिपकार्ट कैश ऑन डिलीवरी, नो कॉस्ट ईएमआई और आसान रिटर्न जैसी अग्रणी सेवाओं के लिए जाना जाता है – ग्राहक-केंद्रित नवाचारों ने लाखों भारतीयों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग  को अधिक सुलभ और किफायती बना दिया है। फ्लिपकार्ट अपनी समूह कंपनियों के साथ मिलकर भारत में टेक्नोलॉजी के माध्यम से कॉमर्स में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित पोस्ट

ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर राज्य में जुलूस की अनुमति देने की सरकार से मांग

Aman Samachar

ठाणे जिले में पहली मेट्रो लाइन-9 के पहले चरण का हुआ ट्रायल 

Aman Samachar

20 , 21 जनवरी दो दिवसीय कर्ण बधिर जाँच व मुफ्त श्रवण यंत्र वितरण शिबिर 

Aman Samachar

वर्ल्ड ईवी डे पर 1 लाख रुपये से कम कीमत वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 

Aman Samachar

बहुमंजिला टावर बनाए जा रहे हैं, लेकिन पानी कहां से आएगा?- एड निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

आगामी मनपा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश प्रभारी ने स्थानीय नेताओं से की चर्चा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!