Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महिला दिवस पर उत्कृष्ट सेवा देने वाली आँगनवाडी सेविकाओं का जिलापरिषद ने किया पुरस्कृत 

ठाणे [ युनिस खान ] उत्कृष्ट सेवा देने वाली जिले की आदर्श आँगनवाडी पर्यवेक्षिका , सेविका व सहायिका को  दिवस पर जिप के महिला व बाल विकास विभाग की ओर  पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एम् एच विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद् की अध्यक्षा सुषमा लोने व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. भाऊसाहेब दांगडे के हाथो आँगनवाडी सेविकाओं को पुरस्कार दिया गया है।

                महिला दिवस कार्यक्रम में महिला  बाल कल्याण समिति सभापति रत्नप्रभा तारमले , आरोग्य व बांधकाम समिति सभापति कुंदन पाटील , कृषि , पशु  दुग्धशाला समिति सभापति संजय निमसे , अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रुपाली सातपुते , जिला परिषद सदस्य रुपाली झुगरे , वैशाली शेवाले , जयश्री सासे की उपस्थिति में पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर जिप अध्यक्षा लोने ने कहा कि कोरोना काल में आँगनवाडी सेविकाओं व सहायिकाओं ने अच्छा कार्य किया आज उन्हें पुरस्कृत करने पर ख़ुशी हो रही है।  उन्होंने पुरस्कार प्राप्त महिलाओं का अभिनन्दन किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. दांगडे ने कहा  कि कोरोना काल में काम करना कठिन होने के बावजूद एकात्मिक बाल विकास सेवा के कर्मचारियों ने निचले स्तर तक नागरिकों को सेवा पहुंचाने का कार्य किया उनका कार्य अत्यंत सराहनीय व प्रेरणादायक है। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा सातपुते ने कहा कि प्रत्येक महिला का प्रवास उनका संघर्ष अलग है। कठिन परिस्थियों में असंख्य महिलाएं आगे आई हैं। एसटी बस कंडेक्टर से कलेक्टर , ग्रामपंचायत सदस्य से राष्ट्रपति तक महिलाएं पहुंची हैं प्रत्येक समय में महिलाओं की समस्या बदल रही है।  दुसरे का ध्यान रखने वाली महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे . इस तरह अपना उदगार व्यक्त किया।

संबंधित पोस्ट

विश्वविद्यालय के ठाणे उपकेंद्र में व्यावसायिक कोर्स शुरू करने से सरकार का इंकार

Aman Samachar

शहर पुलिस को सुसज्ज वाहन नगर विकास मंत्री व गृहनिर्माण मंत्री के हाथो वितरित 

Aman Samachar

नियोलैक्टा ने मनाया प्रीमैच्योरिटी डे और न्‍यूबॉर्न वीक ‘बॉर्न फाइटर्स’ नामक एक इंटरैक्टिव पहल शुरू की

Aman Samachar

तस्करी के लिए गोवा व दादरा नगर हवेली से लायी जा रही 56 लाख रूपये की विदेशी शराब जब्त 

Aman Samachar

 बेंगलुरु में होगा 5वाँ विश्व कॉफ़ी सम्मलेन 2023

Aman Samachar

धोखा देने वाले डेवलोपर्स के खिलाफ एमपीआईडी के तहत कार्रवाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!