Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आवाहन कर मनपा ने शुरू की दंडात्मक कार्रवाई

ठाणे [ युनिस खान ]  साफ-सफाई कर ठाणे शहर को स्वच्छ व सुन्दर शहर बनाने की मनपा अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश कर रही है। आज गडकरी रंगायतन में 700 से अधिक विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। ठाणे शहर के नागरिक स्वच्छता को लेकर काफी जागरूक हैं। अगर गन्दगी करने का कार्य किया तो ऐसे व्यक्तियों को दंडित करने का अप्रिय निर्णय लेना आवश्यक हो जाता है।

   ठाणे शहर में आज तक खुले में कूड़ा फेंकने, खुले में लघुशंका ,शौच करने, थूकने, पालतू जानवरों द्वारा शौच करने पर जुर्माना लगाया जाता था।  लेकिन मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा कि प्रशासन ने जुर्माने की राशि को संशोधित करने का फैसला किया है क्योंकि शहर में सफाई अभियान और तेज किया जा रहा है।

        शहर की साफ-सफाई, कूड़ा उठाने वाले वाहनों व निस्तारण के वैज्ञानिक तरीके अपनाकर शहर को प्रदूषण से मुक्त करने व शहर को स्वच्छ रखने का कार्य किया जा रहा है।  व्यक्तियों , संगठनों द्वारा इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एंड हैंडलिंग रूल्स 2016 के तहत दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।  लेकिन जुर्माने की राशि कम होने के कारण जुर्माना लगाने के बाद भी नागरिक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसलिए जुर्माने की राशि को संशोधित करने का निर्णय कर इसे लागू करना शुरू कर दिया गया है।

जिसके अनुसार सड़कों ,सड़कों पर कचरा फेंकने ,कूड़ा फेंकने पर वर्तमान जुर्माना 180 रुपये से  संशोधित कर जुर्माना 500 रुपये, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने का वर्तमान जुर्माना 150 रुपये से संशोधित जुर्माना राशि 500 रुपये, खुले में पेशाब करने का वर्तमान जुर्माना 200 रुपये, संशोधित जुर्माना जुर्माने की राशि 1000 रुपये, खुले में शौच के लिए मौजूदा जुर्माना 500 रुपये, संशोधित जुर्माना राशि 1000 रुपये और सार्वजनिक रूप से पालतू जानवरों द्वारा गंदगी करने पर मौजूदा जुर्माना 180 रुपये से बदलने संशोधित जुर्माना राशि 1000 रुपये किया गया है।

      ठाणे शहर में स्वच्छता को लेकर आज तक जो सकारात्मक काम हुआ है, वह शहरवासियों की भागीदारी से ही हो संभव हुआ है। जो मनपा की स्वच्छ शहर व सुन्दर शहर बनाने के प्रयास में सहयोग नहीं कर गन्दगी कर रहे हैं ऐसे नागरिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करना आवश्यक है।मनपा आयुक्त बांगर ने कहा इसलिए यह निर्णय लिया गया है और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

संबंधित पोस्ट

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन की सुविधा

Aman Samachar

उच्च शिक्षित लड़की जहरा शेख को राकांपा ने बनाया युवती सेल का अध्यक्ष 

Aman Samachar

1181 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 1 लाख 33 हजार रुपये दंड

Aman Samachar

खलनायक बबलू यादव की वापसी कई फिल्मों में आयेंगे नजर

Aman Samachar

उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए वाक् इन टीकाकरण आज से शुरू

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म रोमियो राजा होगी ब्लॉकबस्टर – प्रिया चौहान

Aman Samachar
error: Content is protected !!