Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज में सेवा सम्पूर्ति समारोह 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज के एम.सी.वी.सी. के इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रवक्ता मुतीउर्रहमान खोत और सिपाही शहबाज़ फंडोले के अपनी अपनी सर्विस मुकम्मल करके रिटायर होने पर दोनों के सम्मान में सेवा सम्पूर्ति समारोह का आयोजन रईस स्कूल एंड ज्यु कालेज कमेटी के चेयरमन एडवोकेट यासीन मोमिन की अध्यक्षता में किया गया।
            अपने अध्यक्षीय भाषण में चेयरमैन यासीन मोमिन ने मुतीउर्रहमान खोत को एक शिक्षक के रूप विद्यालय के लिए समर्पित भाव से किये गए कार्यों का बखान करते हुए उन्हें समय का पाबन्द बताते हुए बधाई दी। आप ने शहबाज़ फंडोले को ईमानदार एवं अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित बताते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की।प्रधानाचार्य जियाउर्रहमान अंसारी नें अपनें सम्बोधन में खोत सर को नेक इंसान,वक्त का पाबन्द एवं सफल शिक्षक बताते हुए उनके सफल सेवा सम्पूर्ति पर बधाई दी। आप ने शाहबाज़ फंडोले  की बहुत सी खूबियों का बखान करते हुए कहा कि शाहबाज़ फंडोले प्रति दिन स्कूल में आने वाले पहले व्यक्ति थे।विद्यालय के लिए समर्पित भाव से सेवा के लिए प्रधानाचार्य ने उन्हें बधाई दी।
           इस अवसर पर सहायक मुख्यध्यापक मुखलिस मदु,अब्दुस्समद खान,अब्दुल लतीफ पंगारकर,जयंती मैडम,हसनैन सर आदि नें अपने विचार व्यक्त किये और मुतीउर्रहमान खोत सर और शाहबाज़ फंडोले से अपने मधुर सम्बन्धों एवं उनके गुणों का बखान किया।मुतीउर्रहमान खोत ने अपनें भाषण में रईस हाई स्कूल एंड ज्यु कालेज में अपनी ३२ वर्षों पर आधारित सेवा के सफल समापन पर संतोष व्यक्त किया और विद्यालय को दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की की दुआएं दीं।सेवा निवृत होने वाले दोनों महानुभाओं को समस्त स्टॉफ की तरफ से पुष्प गुच्छ,प्रशस्तिपत्र एवं तोहफे दिए गए। समारोह का संचालन एवं आभार प्रदर्शन आमिर कुरैशी सर ने किया।

संबंधित पोस्ट

मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई समेत अन्य आवश्यक कार्य समय से पूरा करें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

रिहायसी सोसायटियों के विकास कार्यों पर विधायक निधि खर्च करने की विधायक ने सरकार से मांगी अनुमति

Aman Samachar

राजकुमार पटेल अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में मई माह में डेंगू के 3 और मलेरिया के 28 मरीज मिले 

Aman Samachar

भारत में 60% लोग अपने जीवनकाल के दौरान में पीठ के निचले हिस्से में तीव्र दर्द से हुए हैं पीड़ित

Aman Samachar

पीएनबी ने खुदरा ऋण पर ब्याज दरों में किया संशोधन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!